फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu statement over vimal negi case in pc in shimla

Himachal Pradesh: सीएम सुक्खू बोले- विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई जांच स्वीकार, अपील में नहीं जाएगी सरकार

Mon, 26 May 2025 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 May 2025 04:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को विमल नेगी मामले पर शिमला में पत्रकार वार्ता की।

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu statement over vimal negi case in pc in shimla
विमल नेगी मामले पर सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेगी। राज्य सरकार को सीबीआई जांच स्वीकार है, क्योंकि विमल नेगी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफसरों की आपसी खींचतान के बीच डीजीपी ने हिमाचल हाईकोर्ट में हलफनामा दिया है। एसपी शिमला की प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी नीति आयोग की बैठक में व्यस्त होने के कारण शाम छह बजे पता चला। एसीएस ओंकार शर्मा की रिपोर्ट पर उन्होंने दूसरे पक्ष से भी बात करने को लिखा था, मगर उन्होंने कहा कि जो लिखा है, वह ठीक है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अधिकारियों की कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। इस पर अलग से बैठक में फैसला होगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि चार दिन वह बाहर रहे तो यहां कई घटनाक्रम हो गए। उनके पास विमल नेगी के परिवार वालों ने कभी नहीं कहा कि प्रशासनिक जांच भी कीजिए, पर सरकार ने इसे अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा से करवाया। सीएम ने कहा कि विमल नेगी की हत्या हुई या मामला आत्महत्या का है, इस मामले में गहनता से जांच करने के आदेश दिए गए। भाजपा इसे जबरन पेखुबेला प्रोजेक्ट से जोड़कर साजिश रच रही है। इस बीच मामले में नेगी का परिवार सीबीआई जांच की मांग के साथ हिमाचल हाईकोर्ट चला गया। परिवार वाले अगर उनके पास भी आते और कहते कि सीबीआई से जांच करवानी है तो वे जरूर करवाते। परिवार का संदेह करना लाजिमी था कि एक रिपोर्ट कुछ और कहती है। दूसरी कुछ और तो तीसरी कुछ और कहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जो भी उन्हें रिपोर्ट दे रहे थे, वे पूरा सत्य नहीं बता रहे थे। इस बीच, पुलिस अधिकारियों की आपसी खींचतान भी सामने आई। खींचतान के बीच डीजीपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया। हलफनामा दायर करने से पहले डीजीपी उनसे मिले और कहा कि एसआईटी को बदल देते हैं। इस पर उन्हें बताया कि भाजपा के लोग मामले में राजनीति कर रहे हैं, इस बीच एसआईटी को बदलना ठीक नहीं है। सीएम ने कहा कि उन्होंने डीजीपी से चर्चा की थी कि मामले को हम खुद ही सीबीआई को दे देते हैं। मुख्य सचिव, डीजीपी और एजी को कहा था जो भी है, बैठकर सच्चाई को सामने लाओ।

विज्ञापन

कहा, हिमाचल के अधिकारी को जांच टीम में शामिल न करने पर असहमत
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वह हाईकोर्ट की इस टिप्पणी से सहमत नहीं हैं कि जांच टीम में हिमाचल काडर का कोई अधिकारी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जितने भी न्यायाधीश हैं, उनमें भी तो हिमाचल से संबंधित हैं। हम सब कानून और नियम के साथ बंधे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed