फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu says the lathicharge incident against students in New Delhi is extremely unfortunate and c

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

Tue, 21 Jul 2026 05:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 05:15 PM IST
सार

सीएम सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नई दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी और हम सभी इस कार्रवाई का विरोध करते हैं।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu says the lathicharge incident against students in New Delhi is extremely unfortunate and c
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दाैरान बवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम सुक्खू ने कहा कि वह स्वयं छात्र राजनीति से निकले हैं और विद्यार्थियों की पीड़ा को करीब से समझते हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी और हम सभी इस कार्रवाई का विरोध करते हैं। सुक्खू ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज नहीं किया जाना चाहिए था। केंद्र सरकार, विद्यार्थियों के साथ मांगों पर बातचीत कर गतिरोध खत्म करे।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाने का आह्वान
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम’ की शुरुआत की। उन्होंने सिरमौर के पच्छाद और शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों पर प्रतिक्रिया ली और चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएं और राज्य सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की पहल का स्वागत करते हुए कहा, हम कांग्रेस सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार से मिली बदहाल व्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

150 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 150 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इससे ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दूध के मूल्य में वृद्धि की गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।

विज्ञापन

पात्र विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर बीस लाख तक ऋण
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने सेब बागवानों का मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 30 बोरी तक खरीदे गए सेब का पूरा भुगतान कर दिया है। अब 100 बोरी तक का भुगतान किया जाएगा। विधवा महिलाओं और एकल नारियों के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार उठा रही है। पात्र विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर बीस लाख तक ऋण दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed