फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CM sukhvinder Sukhu said that Himachal rights are being questioned, and BJP MPs and MLAs should clarify their

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल के अधिकारों पर सवाल, भाजपा सांसद-विधायक स्पष्ट करें रुख

Thu, 05 Feb 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Feb 2026 08:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली यह वार्षिक सहायता बंद कर दी। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said that Himachal rights are being questioned, and BJP MPs and MLAs should clarify their
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक ग्रांट रोके जाने से राज्य के वित्तीय हितों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने भाजपा सांसदों और विधायकों से सवाल किया कि क्या वे प्रदेश के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली यह वार्षिक सहायता बंद कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह ग्रांट आगामी वर्षों में बहाल नहीं होती है, तो पांच वर्ष की अवधि में हिमाचल प्रदेश को करीब 50 हजार करोड़ रुपये का संभावित वित्तीय नुकसान होगा। राज्य सरकार पर पुरानी पेंशन योजना को बंद करने का दबाव बनाया गया, लेकिन सरकार ने कोई समझौता नहीं किया।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि ओपीएस लागू किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य की करीब 1,600 करोड़ रुपये की सहायता राशि रोक दी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के हित में निर्णय वापस नहीं लिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तीन वर्ष में 23 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया, जबकि इसी अवधि में 26 हजार करोड़ रुपये मूलधन और ब्याज के रूप में चुकाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए राजस्व स्रोत तैयार किए और भ्रष्टाचार के रास्ते बंद किए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के बाद केंद्रीय टीम ने हिमाचल प्रदेश में 9,300 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया, लेकिन इस संबंध में भाजपा सांसदों ने संसद में कोई प्रश्न नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को ज्यादा संसाधन मिलने के बावजूद बढ़ा कर्ज
कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जनता के करीब पांच हजार करोड़ रुपये जरूरतमंदों पर खर्च करने की बजाय राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किए। वर्तमान कांग्रेस सरकार की तुलना में पिछली भाजपा सरकार को 50 हजार करोड़ रुपये अधिक संसाधन मिले, इसके साथ ही 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भी लिया गया। इसके विपरीत वर्तमान सरकार ने आय के नए संसाधन विकसित किए और भ्रष्टाचार के रास्तों को बंद किया।
 

विज्ञापन

केंद्रीय बजट और आरडीजी बंद करने पर तथ्यहीन बयानबाजी कर रही भाजपा : विनय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह केंद्रीय बजट और 16वें वित्त आयोग की ओर से राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बारे में तथ्यहीन बयानबाजी कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश की पूरी तरह अनदेखी हुई है। उन्होंने राजस्व घाटा अनुदान बंद करने को भी असांविधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक संसाधनों पर्यावरण को बनाएं रखने के लिए वन और जल के सरंक्षण की एवज में प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद भी जारी की जानी चाहिए। एक बयान में विनय कुमार ने प्रदेश के भाजपा सांसदों से आग्रह किया कि राजस्व घाटा अनुदान, प्रदेश को आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिये प्रदेशहित में केंद्रीय नेताओं से आग्रह करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आपदा राहत के लिए घोषित 1,500 करोड़ रुपये जारी करने का भी आग्रह किया। विनय ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक संकट के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार से प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां और 75 हजार करोड़ से अधिक का ऋण विरासत के तौर पर मिला है। इसके बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के विकास की गति को बनाये रखा है। आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और उनके नुकसान की भरपाई के साथ-साथ पुनर्निर्माण कार्यों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से प्रदेश में विकास की गति पर अंकुश लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed