फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Sunrise to sunset flights will start from Kangra airport in March

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- कांगड़ा हवाईअड्डे से मार्च में शुरू होंगी सूर्योदय से सूर्यास्त तक उड़ानें

Thu, 14 Nov 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाईअड्डे पर मार्च 2025 से सूर्योदय से सूर्यास्त तक हवाई जहाज की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Sunrise to sunset flights will start from Kangra airport in March
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में कार्यान्वित होने वाली पर्यटन की मुख्य परियोजनाओं की खुद निरंतर मॉनीटरिंग करेंगे। इनमें बनखंडी में बनने वाला जू, पौंग झील में विकसित होने वाली वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं, कांगड़ा हवाईअड्डे का विस्तार और ढगवार मिल्क प्लांट आदि प्रोजेक्ट शामिल हैं।

विज्ञापन


   सीएम धर्मशाला मिनी सचिवालय में योजनाओं की प्रगति के लिए समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाईअड्डे पर मार्च 2025 से सूर्योदय से सूर्यास्त तक हवाई जहाज की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। 
विज्ञापन


इसके लिए सरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी को अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की योजना कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।  सीएम ने कहा कि हवाईअड्डे के विस्तार के लिए दिसंबर तक भूमि मालिकों को 50 फीसदी मुआवजा राशि वितरित कर देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed