{"_id":"66a0fa36270b66e7e60570e2","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-said-result-of-joa-it-817-recruitment-will-be-released-soon-instructions-issued-to-the-c-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जेओए आईटी भर्ती का परिणाम जल्द जारी होगा, आयोग को जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जेओए आईटी भर्ती का परिणाम जल्द जारी होगा, आयोग को जारी किए निर्देश
Wed, 24 Jul 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:28 PM IST
सार
बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने परिणाम घोषित करने का फैसला लिया है। डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जेओए आईटी पोस्ट कोड-817 का भर्ती परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा। बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने परिणाम घोषित करने का फैसला लिया है। डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। राज्य चयन आयोग को इनके परिणाम जल्द घोषित करने के निर्देश दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हड़ताल पर बैठे या नहीं, इनके रिजल्ट घोषित होना तय हैं। बता दें, इन दिनों हमीरपुर के पक्का भरो स्थित राज्य चयन आयोग कार्यालय के बाहर बीते छह दिन से कई अभ्यर्थी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जब तक उनके रिजल्ट घोषित नहीं हो जाते, वे अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे। जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी विगत चार साल से रिजल्ट निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इनके 1,867 पद साल 2020 में विज्ञापित किए गए थे। यह मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी हिमाचल सरकार को जल्दी रिजल्ट घोषित करने के आदेश दे रखे है। बीते सप्ताह की कैबिनेट बैठक में परिणाम घोषित करने की मंजूरी दी गई है। 1.70 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। करीब 19 हजार ने परीक्षा पास की। करीब 5,600 अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट भी पास किया है।
विज्ञापन