फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder sukhu said Mining permission will be given wherever needed.

Hamirpur News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जहां जरूरत होगी, वहां मिलेगी खनन की अनुमति

Tue, 05 Sep 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां जरूरत होगी, वहां खनन की अनुमति दी जाएगी। पहले भी बरसात के मौसम में ब्यास नदी में 15 सितंबर तक खनन पर रोक रहती थी और अब भी रोक है। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu said  Mining permission will be given wherever needed.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खनन पर लगी रोक के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खनन पर रोक पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां जरूरत होगी, वहां खनन की अनुमति दी जाएगी। पहले भी बरसात के मौसम में ब्यास नदी में 15 सितंबर तक खनन पर रोक रहती थी और अब भी रोक है। सीएम मंगलवार को गृह जिला हमीरपुर के अंतर्गत बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खनन पर यह रोक वर्तमान सरकार की घोषणा से पहले से है। सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय खनन पर रोक लगी है। इस मामले में अधिकारियों से चर्चा जारी है और आगे भी चर्चा करने के बाद जहां जरूरत होगी, वहां खनन को अनुमति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती में विशेष तौर पर कमांडो फोर्स तैयार होगी। यह एक फोर्स होगी, जिसे पर्यटन फोर्स और कमांडो फोर्स कह सकते हैं। इस फोर्स को चिट्टे और साइबर अपराध के मामलों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी और इसके लिए नियमों में भी परिवर्तन करेंगे। सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग भंग है। यहां बहुत बड़ी बिल्डिंग भी है। इसलिए इसे हमीरपुर से बाहर कहीं ओर नहीं खोला जा सकता। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाना और उनके दुखों को बांटना सरकार का कर्तव्य है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed