फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM sukhvinder Sukhu said- Jairam should stop dreaming of forming the govt and worry about his nine MLA

HP Politics: सीएम सुक्खू बोले-सरकार बनाने के सपने छोड़ें, अपने नौ विधायकों की चिंता करें जयराम

Fri, 21 Jun 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि  भाजपा के नौ विधायकों ने बीते बजट सत्र के दौरान विधानसभा में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था, स्पीकर के सामने सदन पटल पर रखे कागजात को फाड़कर हवा में लहराया था। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Jairam should stop dreaming of forming the govt and worry about his nine MLA
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने लेना छोड़ दें। हमारे पास 38 विधायक हैं। हाईकोर्ट में चल रहे सीपीएस के मामले को लेकर जयराम लोगों को बहका रहे हैं। जयराम को अपने नौ विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लंबित है। सुक्खू ने शुक्रवार को गांधी चौक पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने रैली के समापन पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी को कांग्रेस में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नौ विधायकों ने बीते बजट सत्र के दौरान विधानसभा में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था, स्पीकर के सामने सदन पटल पर रखे कागजात को फाड़कर हवा में लहराया था।

विज्ञापन

विज्ञापन


 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से दी गई याचिका पर स्पीकर को फैसला लेना है। कांग्रेस विधायक दल ने इस मामले में जल्दी फैसला लेने का आग्रह किया है। अगर ये नौ विधायक अयोग्य घोषित हुए तो दोबारा चुनाव में एक-दो ही गलती से जीतकर आएंगे। इससे कांग्रेस विधायकों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा हमीरपुर का सबसे बड़ा खनन माफिया है। उसके 5-6 क्रशर हैं। कहा कि महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डाले जा रहे हैं। हमीरपुर विधानसभा सीट को छोड़कर जिले के अन्य चारों विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं के खाते में 4500 रुपये 25 जून को डाल दिए जाएंगे। ज्वालामुखी में इसका कार्यक्रम होगगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चे सेवक हैं पुष्पेंद्र वर्मा : प्रतिभा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पुष्पेंद्र वर्मा सच्चे जनसेवक हैं। कार्यकर्ता उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक करें। कांग्रेस सरकार के 16 महीने के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। सरकार ने ओपीएस, 1500 रुपये महिला पेंशन समेत 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं। इसके अलावा अनेक योजनाएं लोगों के लिए लागू की हैं।

पता नहीं क्यों सीएम को हटाने की साजिश करते हैं हमीरपुर के नेता : अग्रिहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भगवान का दिया मौका है कि डाॅक्टर वर्मा ने विधानसभा पहुंचना था। हमीरपुर के लोगों को साबित करना है कि वह मुख्यमंत्री के साथ हैं। हमीरपुर के मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पता नहीं क्यों यहां के नेता सक्रिय हो जाते हैं। पहले प्रेम कुमार धूमल को हटाने की साजिश रची गई, अब सुक्खू को हटाने व सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया।
 

ज्वालामुखी मंदिर में कमलेश ठाकुर ने लिया मां ज्वाला का आशीर्वाद
वहीं विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने नामांकन से पहले विधिवत्त पूजा-अर्चना की और मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया।  पुजारी व न्यास सदस्य दिव्यांशु भूषण दत्त ने उन्हें विधिवत पूजा करवाई और ज्वाला मां की चुनरी और प्रसाद भी भेंट किया। कमलेश ठाकुर ने मां ज्वाला के दरबार में यज्ञ शाला में हवन यज्ञ में आहुतियां भी डालीं और माता से कामना की।

सरकार बचाने में लगे सीएम और मित्र मंडली : सुधीर
 भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी मित्र मंडली सरकार बचाने में लगी है। शेखचिल्ली के हसीन सपने देखना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत है। मुख्यमंत्री सत्ता का दुरुपयोग और फजूलखर्ची कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम से साफ है की मुख्यमंत्री अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार चुनाव जीते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा को 2,143 वोट की लीड मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed