Kangra News: सीएम सुक्खू बोले- शानन विद्युत परियोजना पर हिमाचल का अधिकार, उसे लेकर रहेंगे
शानन विद्युत परियोजना पर हिमाचल का अधिकार है और लीज के तहत कानून ने हमें यह अधिकार दिया है। हम उसे लेकर रहेंगे। सुक्खू गुरुवार को देहरा के बनखंडी स्थित माता बगलामुखी मंदिर में दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और कानून के तहत उसे शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को दे देनी चाहिए। शानन विद्युत परियोजना पर हिमाचल का अधिकार है और लीज के तहत कानून ने हमें यह अधिकार दिया है। हम उसे लेकर रहेंगे। सुक्खू गुरुवार को देहरा के बनखंडी स्थित माता बगलामुखी मंदिर में दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दिल्ली से डांट पड़ी है कि कुछ करो, लोकसभा के चुनाव हैं। लेकिन विपक्ष के पास बोलने को कुछ नहीं है। इसलिए वह सरकार का विरोध कर रहे हैं।
सुक्खू ने कहा कि विपक्ष का विरोध तर्क और मुद्दों पर नहीं है। अच्छा होता यदि विपक्ष हिमाचल के हित में सरकार की ओर से लड़ी जा रही लड़ाई और पंजाब से लेने वाले अधिकारों शानन विद्युत परियोजना और रॉयल्टी जैसे मुद्दों में हमारा साथ देता। उन्होंने कहा कि विरोध गलत का होना चाहिए और हमने कुछ गलत नहीं किया है। भाजपा की पूर्व सरकार ने शराब के ठेकों की नीलामी न करवाकर गलत किया। ठेकों को नीलाम करने से 2600 करोड़ की आय हुई है। विपक्ष को इन बातों का जवाब देना चाहिए। लेकिन विपक्ष केवल गारंटी का रोना रोए जा रहा है।
गारंटियों को किया जाएगा पूरा
सुक्खू ने कहा कि जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना है और कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से गारंटियां पूरा कर रही है। सरकार सबसे पहली गारंटी ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की गारंटी पूरी कर दी है। अन्य गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा। मंत्रिमंडल में कांगड़ा को प्रतिनिधित्व देने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वह भी कांगड़ा से ही हैं और लोकसभा के चुनावों से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। जैसे ही हाईकमान से नाम फाइनल होते हैं मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उथल पुथल पर उन्होंने कहा की हिमाचल में ऐसा कुछ नहीं है। हिमाचल की जनता इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करती है।