फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Construction of Renuka Dam will start soon, 3,000 posts of teachers will be filled

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जल्द शुरू होगा रेणुका बांध का निर्माण, शिक्षकों के 3,000 पद भरेंगे

Tue, 12 Nov 2024 09:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/सराहां/ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/सराहां/ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 3000 अध्यापकों को बैचवाइज नियुक्ति दी गई है और 3000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder  Sukhu said- Construction of Renuka Dam will start soon, 3,000 posts of teachers will be filled
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि रेणुका बांध का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। एफसीए क्लीयरेंस के कारण परियोजना लंबित है, लेकिन सभी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने अध्यापकों के 6000 पद स्वीकृत किए हैं। 3000 अध्यापकों को बैचवाइज नियुक्ति दी गई है और 3000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। वर्तमान सरकार नए संस्थान खोलने के बजाय पहले से खोले संस्थानों में अधोसंरचना और स्टाफ प्रदान करने को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन

वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनेगा
इससे पहले परंपरा के अनुसार सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का विधिवत शुभारंभ करके देव पालकियों को उठाया और शोभायात्रा की अगुवाई भी की।  इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और अनेक सुधारों के परिणामस्वरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। फिर दोहराया कि हिमाचल प्रदेश को राज्य सरकार वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर तथा वर्ष 2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।  वहीं, सुक्खू ने पच्छाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में चुनावी लाभ के लिए बिना किसी बजट प्रावधान के नए स्कूलों की अधिसूचनाएं जारी की थीं। इनमें सुविधाओं के नाम कुछ भी नहीं किया गया। कहा कि पूर्व सरकार की नीतियों के कारण  प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के मामले में देश भर में 21वें स्थान पर पहुंच गया। 
 

विज्ञापन

लगता है सियासत छोड़ समोसे की दुकान खोलने वाले हैं जयराम
सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समोसा खाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि जयराम राजनीति छोड़कर समोसे की दुकान खोलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने सत्ता सुख के लिए पांच हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटकर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अंदर और बाहर, दोनों तरफ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जनता के सहयोग की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed