फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- BJP misled PM, Centre is not giving 23,000 crores

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा ने गुमराह किए पीएम, केंद्र नहीं दे रहा 23,000 करोड़

Tue, 17 Sep 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2024 10:12 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेतृत्व ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री के लिए सभी राज्य समान हैं। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- BJP misled PM, Centre is not giving 23,000 crores
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के पास राज्य की 23,000 करोड़ रुपये की धनराशि लंबित है, जिसे नहीं दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेतृत्व ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री के लिए सभी राज्य समान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान कोषागार कभी भी ओवरड्राफ्ट नहीं हुआ है। इससे संबंधित तथ्य आरबीआई और केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से सत्यापित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को मीडिया को जारी बयान में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 23 हजार करोड़ रुपये में 9,300 करोड़ रुपये पिछले साल आई प्राकृतिक आपदा के बाद आवश्यकता आकलन से संबंधित हैं, जो अभी तक जारी नहीं हुए हैं। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को ही 8,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रदेश को कुछ नहीं दिया। नई पेंशन योजना के 9,300 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हिमाचल प्रदेश के हक में दिए फैसले के बावजूद 4,500 करोड़ भी राज्य को अभी तक नहीं मिले हैं। यदि केंद्र लंबित राशि जारी कर दे तो हिमाचल आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को शीघ्र हासिल करेगा।  
विज्ञापन


हमने 14 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की, जयराम सरकार में 56 थे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बोर्डों और निगमों में केवल 14 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जबकि जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के दौरान इस प्रकार की 56 नियुक्तियां की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी कर्मचारी के वेतन का भुगतान नहीं रुका 
सुक्खू ने कहा कि विभिन्न बोर्डों-निगमों के कर्मचारियों, पेंशनभागियों को महीने की पहली तारीख को वेतन और पेंशन की अदायगी की जा रही है। वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने नकदी प्रवाह असंतुलन को ठीक करने का निर्णय लिया है। सरकारी विभागों के कर्मियों को महीने की 5 तारीख को वेतन मिल रहा है। इससे ऋण के ब्याज में प्रति माह 3 करोड़ की बचत हो रही है। किसी भी कर्मचारी का वेतन भुगतान नहीं रुका है। सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है और पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed