फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Sukhu said - BJP brought the bill to give votes to MLAs in Municipal Corporation

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- विधायकों को नगर निगम में मत देने का बिल भाजपा ही लाई

Thu, 30 Nov 2023 09:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Nov 2023 09:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसमें कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता दिया गया है। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu said - BJP brought the bill to give votes to MLAs in Municipal Corporation
सोलन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायकों को नगर निगम में मत देने के अधिकार का बिल भाजपा ही लाई थी। इन्हीं के लाए गए बिल को हमने अमलीजामा पहना रहे हैं। मुख्यमंत्री सोलन के ठोडो मैदान में आपदा प्रभावितों को राहत राशि बांटने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसमें कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल के कामों का कार्यक्रम भव्य होगा।

विज्ञापन


वहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर पूछे गए सवाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार तय है, जैसे ही इसके लिए हाईकमान से हरी झंडी मिलेगी, इसका विस्तार कर दिया जाएगा। वहीं आपदा में कांग्रेस की नाकामी पर भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सांसद या विधायक यह बता दें कि उन्होंने आपदा में क्या किया है। इनके एक भी सांसद या विधायक ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को आपदा राशि जारी करने के लिए कोई पत्र नहीं लिखा। ऐसे में उन्हें अब सवाल उठाने का हक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने दम पर प्रभावितों के लिए राहत राशि जुटाई है। इसमें कुछ योजनाओं में कट लगाए, जबकि 11 माह में 1100 करोड़ का राजस्व भी इकट्ठा किया है।
विज्ञापन


तीन माह में लागू होंगी कई नई योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 11 माह में अपनी तीन गारंटियां पूरी कर दी हैं। आगामी तीन माह में कई नई योजनाएं लागू करने की सरकार तैयारी कर रही है, जिससे हर वर्ग को फायदा होगा। आपदा में जमीन का नुकसान होने वालों को लेकर पूछे गए सवाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत योजना लाई जा रही है, जिसमें भूमिहीन लोगों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed