फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu reunited the lost child with his parents, know the whole matter

Shimla: बिछड़े बच्चे को मुख्यमंत्री सुक्खू ने माता-पिता से मिलवाया, जानें पूरा मामला

Sat, 07 Jun 2025 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 10:31 AM IST
सार

 बच्चा माता-पिता के बिना काफी देर से मालरोड पर मेट्रोपोल के पास सड़क पर रो रहा था। इसी दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, महापौर सुरेंद्र चौहान और अन्य लोग यहां से पैदल ओक ओवर जा रहे थे। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu reunited the lost child with his parents, know the whole matter
बिछड़े बच्चे के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू । - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों की रानी शिमला घूमने आए सैलानी दंपती का चार साल का बेटा शुक्रवार देररात करीब 9:00 बजे अचानक मालरोड पर खो गया। माता-पिता बच्चे को ढूंढने के लिए मालरोड और रिज पर भटकते रहे। बच्चा माता-पिता के बिना काफी देर से मालरोड पर मेट्रोपोल के पास सड़क पर रो रहा था। इसी दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, महापौर सुरेंद्र चौहान और अन्य लोग यहां से पैदल ओक ओवर जा रहे थे। सीएम की नजर रोते हुए बच्चे पर पड़ी तो वह रुक गए। उन्होंने बच्चे से रोने का कारण पूछा लेकिन बच्चा कुछ नहीं बता पाया। आसपास के लोगों और अन्य सैलानियों ने भी इस बच्चे की कोई जानकारी होने से इन्कार किया।

विज्ञापन

इसके बाद सीएम ने बच्चे का हाथ पकड़ लिया और अपने साथ लेकर पैदल चल पड़े। इसे चॉकलेट दिलाई और कहानी सुनाकर इसे शांत किया। बच्चा इतना डर गया था कि इसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सीएम ने तुरंत पुलिस को भी इसके माता-पिता का पता करने के निर्देश दिए। पुलिस के पास भी बच्चे की गुमशुदगी को लेकर कोई शिकायत नहीं पहुंची थी। ऐसे में पता लगाना मुश्किल था कि आखिर यह किसका बच्चा है। कुछ देर बाद पुलिस को बच्चे के पिता नाज चौक के पास मिल गए। यह काफी परेशान थे और अपने बेटे को ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उनका बच्चा सुरक्षित है। पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों बेटे के साथ मालरोड पर घूम रहे थे कि अचानक उनका बेटा आंखों से ओझल हो गया। अब दोनों एक घंटे से बेटे की तलाश में मालरोड पर दौड़ रहे थे। बाद में सीएम के पास पहुंचकर बेटे को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। सैलानी ने सीएम सुक्खू का धन्यवाद किया। बताया जा रहा है कि यह सैलानी राजस्थान के रहने वाले हैं और वीकेंड पर छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे थे। मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित इसके माता पिता को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed