फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu on Una tour, laid the foundation stone and inaugurated several schemes in Andaura

Himachal: सीएम सुक्खू ऊना दाैरे पर, बोले- भाजपा पांच गुटों में बंटी, जयराम ने प्रदेश की संपदा को लुटाया

Sat, 07 Jun 2025 04:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भाजपा पांच गुटों में बंटी है और जो वर्तमान में कांग्रेस सरकार की ओर से विकास करवाया जा रहा है वह नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu on Una tour, laid the foundation stone and inaugurated several schemes in Andaura
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से दो दिन के ऊना के दौरे पर हैं।  मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह अंदौरा में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इस माैके पर पत्रकारों से बातचीत में  मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भाजपा पांच गुटों में बंटी है और जो वर्तमान में कांग्रेस सरकार की ओर से विकास करवाया जा रहा है वह नजर नहीं आ रहा है। कहा कि  भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। जयराम ठाकुर की सरकार ने पांच साल में जनता की संपदा को लुटाया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पिछले पांच साल जनता को क्या दिया? मेडिकल डिवाइस पार्क की 1500 बीघा जमीन 23 लाख में दे दी, जिसकी कीमत 500 करोड़ है। तीन रुपये प्रति यूनिट बिजली दे दी। पावर प्रोजेक्टों में हिमाचल के हितों के खिलाफ समझाैते किए गए।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस दाैरान माैजूद रहे।

विज्ञापन


इसके बाद  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गगरेट दौरे के दौरान शनिवार को क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की सौगातें दीं और भाजपा की पूर्व डबल इंजन सरकार पर जमकर प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने गगरेट के विधायक राकेश कालिया की सभी जायज मांगों को पूरा करने की घोषणा करते हुए उन्हें पूरा दुलार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति का बेड़ा गर्क कर दिया। हमारी सरकार आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, लेकिन भाजपा ने फिर से सत्ता में आने के लिए चुनाव से छह महीने पहले जो 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं, उनकी भरपाई करना मुश्किल हो रहा है। कहा कि उन्होंने सरकार बनने पर मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही भ्रष्ट व्यवस्था की कमर तोड़ने का संकल्प लिया और बीते ढाई साल में उसमें कामयाब भी रहे हैं। भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर हमने अब तक तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व कमाया है। इस राशि को हम जनहित की योजनाएं लागू कर जनता में बांट रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने कालिया की तारीफ करते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान विधानसभा क्षेत्र के कामों को करवाने पर रहता है। उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। कालिया और मैं 4-4 बार के विधायक हैं, मैं मुख्यमंत्री बन गया और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री हैं। हम तीनों पहली बार एक साथ ही विधायक बने थे। बीते विधानसभा चुनाव में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत राकेश कालिया का टिकट कट गया था, लेकिन मां चिंतपूर्णी का उन पर पूरा आशीर्वाद था। गगरेट की जनता ने जिसे बीते चुनाव में चुनकर भेजा था वह राजनीतिक मंडी में बिक गया। जिससे यहां उपचुनाव हुआ और राकेश कालिया मां चिंतपूर्णी व जन आशीर्वाद से विधायक बने। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपये का टैक्स भरने वालों को भी मुफ्त बिजली-पानी की रेवड़ियां बांटी, इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। हमने गरीबों के लिए तीन मीटर तक भी 125 यूनिट बिजली फ्री रखी है। भाजपा इस समय प्रदेश में पांच गुटों में बंटी हुई है। उसके नेताओं में अपनी डफली, अपना राग वाली स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed