फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu lashed out at the rebels, saying the public will not forgive traitors.

Himachal News: बागियों पर बरसे मुख्यमंत्री सुक्खू, बोले-गद्दारों को माफ नहीं करेगी जनता

Fri, 15 Mar 2024 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 06:51 PM IST
सार

 सुक्खू ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि जो राजनीतिक दल लोकतांत्रिक प्रणाली को धन-बल से कमजोर कर रहे हैं, उन्हें लोकतंत्र के महापर्व पर करारा जवाब दें। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu lashed out at the rebels, saying the public will not forgive traitors.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि जो राजनीतिक दल लोकतांत्रिक प्रणाली को धन-बल से कमजोर कर रहे हैं, उन्हें लोकतंत्र के महापर्व पर करारा जवाब दें। वह कांग्रेस के छह बागी विधायकों पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह विधायक पार्टी चिह्न से चुनाव जीतकर आए थे। अगर कांग्रेस पार्टी का चिह्न न होता तो कभी विधायक नहीं बनते। इन छह विधायकों ने रात को हमारे साथ खाना खाया और सुबह नाश्ता भी साथ किया, लेकिन अपना वोट भाजपा को दिया। ऐसे गद्दारों को जनता कभी साफ नहीं करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहन नलाटी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ वोट करने वाले बागी विधायकों की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कहा कि उन्हें कौन नियंत्रित कर रहा है। धन-बल से लोकतंत्र की हत्या करने वालों के कारनामे जगजाहिर हुए हैैं। उनके मंसूबे हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में सफल नहीं होंगे, क्योंकि यहां की जनता कभी अपना ईमान नहीं बेचेगी। प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए हैं। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित कर रही है। महिलाओं के सशक्तीकरण को विशेष अधिमान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed