फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu, jp nadda on tour the disaster affected areas of Mandi from today, will stay overnight in

Himachal: सुक्खू बोले- आपदा प्रभावितों को घर बनाने के लिए देंगे सात लाख, जमीन के लिए केंद्र से अनुमति की जरूरत

Wed, 09 Jul 2025 05:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

सबसे पहले सीएम  बगस्याड़ राहत शिविर में पहुंचे। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र बगस्याड़ में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सदस्यों के साथ बातचीत की और उनकी पीड़ा को साझा किया।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu, jp nadda on tour the disaster affected areas of Mandi from today, will stay overnight in
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र बगस्याड़ में नुकसान का जायजा लिया - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रभावितों को घर बनाने के लिए सात लाख रुपये देने का वादा किया है। बुधवार को सीएम सुक्खू ने बगस्याड़, थुनाग और जंजैहली सहित अन्य क्षेत्रों में आपदा प्रभावितों के साथ मुलाकात करके नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री शरण गांव भी गए और प्रभावितों से मिले तथा उन्हें हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया। उन्होंने बगस्याड़ स्थित राहत शिविर में रह रहे प्रभावितों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।  उन्होंने आपदा प्रभावितों से बात करते हुए कहा कि गोशाला और पशुओं के नुकसान की एवज में भी उचित मुआवजा राशि दिया जाएगा।

विज्ञापन




उन्होंने प्रभावितों से आग्रह किया कि वे अब किसी सुरक्षित स्थान पर घर बनाएं, ताकि भविष्य में फिर से ऐसा नुकसान न झेलना पड़े। मीडिया से बातचीत में सीएम सुक्खू ने प्रदेश के सांसदों को सलाह दी कि वे केंद्र से वन भूमि उपलब्ध करवाने की अनुमति दिलाएं तभी प्रभावितों को जमीन दी जा सकती है। प्रदेश में 68 प्रतिशत वन भूमि है और 32 प्रतिशत भूमि पर 70 लाख की आबादी रह रही है। वन भूमि की अनुमति देना केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए यदि केंद्र अनुमति देता है तो फिर प्रभावितों को वन भूमि उपलब्ध करवा दी जाएगी। 
विज्ञापन


 
 

यह समय राजनीति चमकाने का समय नहीं: सीएम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विस क्षेत्र में तंज कसते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि सराज में सरकार कुछ नहीं कर रही लेकिन सड़कें युद्ध स्तर पर खोली जा रही हैं। इसके बाद ही आगे कार्य होगा। कहा कि जयराम ठाकुर से उनकी लगातार बात हो रही है। जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वेक्षण के लिए हेलिकाप्टर मांगा तो उन्हें सेना का हेलिकाप्टर उपलब्ध करवाया है। यह समय राजनीति चमकाने का नहीं है। इससे दूर रहना चाहिए। आपदा प्रभावितों के साथ खड़े होने की जरूरत है।

सीएम सुक्खू ने सांसद कंगना रणौत को  दी सलाह
सीएम सुक्खू ने सांसद कंगना रणौत को भी सलाह दी कि उन्हें मंडी की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है। ऐसे में यह उनका फर्ज बनता है कि वह आपदा प्रभावितों की मदद के लिए केंद्र से अधिक से अधिक मदद लेकर आएं। ऐसे समय में बयानबाजी करने या आरोप प्रत्यारोप से काम नहीं चलने वाला, लोगों की मदद के लिए काम होना चाहिए। सीएम थुनाग में रात्रि ठहराव के बाद सीएम बड़ा पंचायत जाएंगे। वह 10 जुलाई को लौटेंगे। मौसम खराब रहने की स्थिति में वह सड़क मार्ग से रवाना होंगे। पहले सीएम का मंगलवार को भी शिमला से मंडी जाने का कार्यक्रम था, मगर इसे एक दिन आगे स्थगित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed