फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhvinder Sukhu: Election is not to save the government but to teach a lesson to BJP

CM Sukhvinder Sukhu: 'सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक सिखाने का चुनाव'

Mon, 27 May 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 May 2024 10:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आजादी के सात दशक और हजारों गुलामियाें के बाद यह अधिकार आम जनता को मिला है और अब पहली जून को प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और इस बार जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu: Election is not to save the government but to teach a lesson to BJP
राहुल गांधी, सक्खू और अन्य ने ऊना गुरुद्वारे में माथा टेका। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने खरीद-फरोख्त करके सत्ता हथियाना चाही, लेकिन प्रदेश की जनता ने वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाई है और वोट का अधिकार सबको दिया है। आजादी के सात दशक और हजारों गुलामियाें के बाद यह अधिकार आम जनता को मिला है और अब पहली जून को प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और इस बार जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा। उन्होंने ऊना के झलेडा में  राहुल गांधी की न्याय संकल्प सभा में संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रदेश की सरकार को बचाने के लिए नहीं, बल्कि यह चुनाव भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सबक सिखाने का है। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा है कि जयराम ठाकुर कांग्रेस के ही विधायकों को चुराकर अब भगवान की दुहाई देते फिर रहे हैं, लेकिन जयराम ठाकुर यह बात गांठ बांध लें कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार साढे तीन साल अपने हर हाल में पूरा करेगी। इसलिए दो विधायकों को भी लोकसभा चुनावों में टिकट दिया है, जिसके चलते चार लोकसभा और छह विधानसभा उपचुनावों की सीटें कांग्रेस पार्टी की सरकार जीतेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री बनाने के लिए राहुल गांधी का भी आभार प्रकट किया और कहा कि सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में कई फैसले लिए हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए हैं। 1,36,000 कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी है और उनका बुढ़ापा सुरक्षित किया है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे बच्चों के लिए भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार सहारा बनी है, जिनका कोई भी नहीं है। 

विज्ञापन

कहा, बिकाऊ लखनपाल के हो सकते हैं बड़सर में पकड़े 55 लाख 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पांच नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़सर में पकड़े गए 55 लाख रुपये बिकाऊ पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के हो सकते हैं।   मामले की तेजी से जांच चल रही है और पकड़ी गई राशि को लेकर जल्द बड़ा खुलासा होगा। लखनपाल ने जनभावनाओं का सौदा कर भाजपा की राजनीतिक मंडी में अपनी बोली लगाई है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। बिकाऊ विधायक हमीरपुर जिला के विरोधी हैं। सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक के करोड़ों रुपये के काम किए। हर अफसर उनकी मर्जी का लगाया, लेकिन उन्होंने अपनी अंतरात्मा नहीं धनात्मा की आवाज सुनी। इंद्रदत्त लखनपाल नौटंकीबाज होने के साथ दिल के काले हैं। उनका असली चेहरा और चरित्र अब जनता के सामने आ चुका है।  बड़सर से सुभाष को जिताकर विधानसभा भेजिए। उनके साथ मैं भी विधायक की तरह आपके क्षेत्र में काम करूंगा। हमीरपुर जिले के तीन बिके हुए विधायकों ने साबित कर दिया है कि उनकी निजी महत्वकांक्षाएं जनभावनाओं से ऊपर हैं। 

जो वोट से नहीं ले पाए वो नोट के दम पर हथियाना चाहते थे सत्ता
कांग्रेस की नाहन के चंबा मैदान में हुई चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट के दम पर सत्ता नहीं ले पाए वो नोट के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे। लेकिन ऐसे लोगों को सबक सिखाने का सही समय अब एक जून को आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 15 महीनों में 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने अपने निर्णय बताते हुए जनता से पूछा, हमने ओपीएस दिया क्या बुरा किया?, हमने 1500 दिया, क्या गुनाह किया?, हमने विधवा महिलाओं के बच्चों को मुफ्त 28 साल तक शिक्षा के लिए काम किया, क्या बुरा किया। हमने अनाथ बच्चों को सहारा दिया, क्या गुनाह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed