HP Politics: सीएम सुक्खू बोले- हमीरपुर रेल के नाम पर बरगला रहे अनुराग, दिलाते रहे मात्र 1000 रुपये बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ने रेलवे लाइन की घोषणा खुद की, लेकिन अब दोष कांग्रेस सरकार पर मढ़ रहे हैं। रेलवे के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया, बजट में हर साल मात्र 1000 रुपये बजट डलवाते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दस साल से ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का सिर्फ राग अलाप रहे हैं। केंद्र सरकार से रेललाइन को आज तक न तो मंजूरी दिलवा पाए, न ही कोई सर्वे हुआ। कांग्रेस सरकार ने रेलवे लाइन के लिए बजट देने की कोई बात कभी नहीं कही। सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। अनुराग ने बयान दिया था कि प्रदेश सरकार ने अपना शेयर जमा नहीं करवाया है, जिस वजह से रेललाइन हमीरपुर नहीं पहुंच पाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ने रेलवे लाइन की घोषणा खुद की, लेकिन अब दोष कांग्रेस सरकार पर मढ़ रहे हैं। रेलवे के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया, बजट में हर साल मात्र 1000 रुपये बजट डलवाते रहे। अब रेलवे लाइन के नाम पर लोग वोट नहीं देने वाले। अनुराग को जनता को बताना चाहिए कि दस साल तक क्यों ठगते रहे। कांगडा, हमीरपुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के ज्यादा युवा साथी देश की सेवा के लिए जाते हैं और सवाल पैदा होता है कि देश की सेवा में जाने वाले युवा साथियों की रुचि कम क्यों हुई है। क्यों भाजपा अग्निवीर योजना लाई, चार साल की नौकरी युवाओं को सेना में क्यों मिल रही है।
भाजपा मुद्दों से भाग रही है। उन्हें युवाओं को जवाब देना चाहिए कि उनके भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया। भाजपा चुनाव में हमेशा ध्यान भटकाने का कार्य करती आई है। मैं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया है और कैंसर अस्पताल हमीरपुर के लिए बजट स्वीकृत किया। आपदा में कांग्रेस सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय कार्य किया है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी गई। महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी भी कांग्रेस सरकार ने पूरी की है, लेकिन भाजपा चुनाव आयोग पर इस योजना को बंद करने का दबाव बना रही है। हिमाचल में जल्द कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आएंगे। सांसद राहुल गांधी के साथ महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा होगा।
कंगना मुंबई और विक्रमादित्य दिल्ली में आएंगे नजर : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दस दिन बाद कंगना रणौत मुंबई लौट जाएंगी और विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में नजर आएंगे। जनता उन्हें चुनकर संसद में भेज देगी। जिला चंबा के मैहला में जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम ने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी को खूब घेरा। मुकेश ने कहा कि कंगना की बात मानते हुए कांग्रेस ने प्रतिभा की जगह विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतार दिया। कहा कि भाजपा की ही मांग पर उन्होंने पूर्व सांसद की जगह उनके पुत्र को मैदान में उतारा है। मुकेश ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कंगना कांग्रेस प्रत्याशी को शहजादा या शहंशाह कहती हैं। कहा कि जब लोग हताश हो जाते हैं तो इस प्रकार की बातें करते हैं। कहा कि विक्रमादित्य कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं, उनके पिता दिवंगत वीरभद्र सिंह ने 60 साल प्रदेश में राज किया है। छह बार मुख्यमंत्री रहे। प्रतिभा सिंह भी तीन बार सांसद रही हैं। वह अपनी मेहनत और लोगों की ओर से चुनकर सत्तासीन हुए हैं।
--
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.