फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu calls on Union Minister Amit Shah, urged to release financial assistance of Rs 9042 crore

Himachal: केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्खू, आपदा से हुए नुकसान के लिए मांगे 9,042 करोड़

Wed, 17 Jul 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  केंद्रीय मंत्री को प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश की संवेदनशीलता से अवगत करवाते हुए प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन के लिए मंत्रालय के पास लंबित धनराशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu calls on Union Minister Amit Shah, urged to release financial assistance of Rs 9042 crore
केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम ने पिछले साल आई सदी की भयंकर आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 9,042 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी करने का आग्रह किया। आपदा के बाद केंद्रीय टीम ने इस नुकसान का आकलन किया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश की संवेदनशीलता से अवगत करवाया। प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन के लिए मंत्रालय के पास लंबित धनराशि जल्द जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने लाहौल-स्पीति में अंतरराज्यीय सीमा पर सरचू और शिंकुला में सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जे पर उचित कार्रवाई की भी मांग उठाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि यह मामला अभी भी मंत्रालय के पास लंबित है। इस वर्ष बरसात का मौसम शुरू होने के दृष्टिगत राज्य को इस धनराशि की तत्काल जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राज्य को राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि यानी एसडीआरएफ के अंतर्गत मिलने वाली 61.07 करोड़ रुपये की धनराशि लंबित है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और भूकंप के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2021-2026 के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि मिलनी है। उन्होंने एनडीआरएफ के अंतर्गत लंबित 60.10 करोड़ रुपये शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


125.84 करोड़ की विस्तृत परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत मंत्रालय को प्रस्तुत 125.84 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य में एनडीआरएफ परिसरों की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। मंडी, रामपुर और नालागढ़ में परिसरों का निर्माण कार्य आरंभ करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed