फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu bought dohadu and walnuts at Lavi fair, CM Sukhu also visited Padam Palace

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने लवी मेले में दोहड़ू और अखरोट खरीदे, पदम पैलेस भी गए

Fri, 15 Nov 2024 02:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Nov 2024 02:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu bought dohadu and walnuts at Lavi fair, CM Sukhu also visited Padam Palace
सुक्खू ने लवी मेले में दोहड़ू और अखरोट खरीदे , पदम पैलेस भी गए - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री हस्तशिल्प उत्पादों व सूखे मेवों के एक स्टाल पर रुके। उन्होंने महिला विक्रेता से उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की और एक किलोग्राम अखरोट और एक दोहड़ू (ऊनी कंबल) खरीदा। मुख्यमंत्री ने कंबल के लिए 8,000 रुपये और अखरोट के लिए 900 रुपये का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: 50,000 लीटर क्षमता का दूध प्रसंस्करण सयंत्र शुरू, सीएम ने खरीद मूल्य बढ़ाने का दिया भरोसा
विज्ञापन


 सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, जो न केवल व्यापारिक वस्तुएं हैं बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि लवी जैसे मेले न केवल उत्सव हैं, बल्कि भाईचारे और सद्भावना के भी प्रतीक हैं, जिनका सदियों पुराना इतिहास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और बीते दो वर्षों में इस संबंध में अनेक पहल की गई हैं तथा भविष्य में इन प्रयासों को और गति देने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदम पैलेस भी गए सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को पदम पैलेस भी गए। इस दाैरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी माैजूद रहे। सीएम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, 'आज रामपुर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी द्वारा पदम पैलेस में किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पदम पैलेस बुशहर रियायत का महल है। परंपरा के अनुसार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद पद्म पैलेस में उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह  को 123वां राजा चुना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed