फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu visited the burnt factory in Jharmajri, met the fire affected people.

Baddi Fire: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले - उद्योगों में शोषण को रोकने के लिए कानून में करेंगे बदलाव

Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
सार

झाड़माजरी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सुक्खू ने कहा कि उद्योगों में सुरक्षा उपकरणों की जांच को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी ताकि कोई भी उद्योग कोताही न बरतें। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu visited the burnt factory in Jharmajri, met the fire affected people.
सीएम सुक्खू ने झाड़माजरी में आग की भेंट चढ़ी फैक्टरी का किया दौरा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उद्योगों में कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिए कानून में बदलाव किया जाएगा। सरकारी जल्द ही अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा होगी। झाड़माजरी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सुक्खू ने कहा कि उद्योगों में सुरक्षा उपकरणों की जांच को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी ताकि कोई भी उद्योग कोताही न बरतें। औद्योगिक क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरिंग और बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने पर विचार किया जाएगा। इससे अग्निकांड जैसी घटनाएं कम हो पाएंगी। सुक्खू ने झाड़माजरी हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि उद्योगों में इस तरह के हादसे होना कहीं न कहीं प्रबंधकों की कोताही है। ऐसी लापरवाही पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


कंपनी मालिक अभी भी गिरफ्त से बाहर
एरोमा कंपनी का आरोपी मालिक अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। तीन दिनों से पुलिस मध्यप्रदेश के रतलाम में उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है। मालिक के रिश्तेदारों के घरों में भी दबिश दी जा रही है, मगर वह हाथ नहीं आया है। आरोपी का फोन भी बंद है, ऐसे में उसे ट्रेस करने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने फैक्टरी के बाहर से फिर लिए सैंपल
केंद्र की फोरेंसिक टीम ने बुधवार को झाड़माजरी स्थित फैक्टरी के बाहर से फिर सैंपल एकत्र किए। केंद्रीय फोरेंसिक हेड डॉ. विमुक्ता चौहान की अध्यक्षता में पहुंची छह सदस्यीय टीम ने पहले दूसरी और तीसरी मंजिल में सैंपल लेने थे, लेकिन भवन के असुरक्षित होने के कारण टीम भीतर नहीं जा पाई। बाहर से स्पेशल कैमरों की मदद से सैंपल लिए। टीम मंगलवार को चंडीगढ़ से झाड़माजरी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर मृतक के परिजन को 6.50 लाख देगी सरकार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को झाड़माजरी पहुंचे और फैक्टरी में मारे गए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। सुक्खू बोले- चिंता न करें और दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को 6.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे। घायलों को 5-5 हजार रुपये दे दिए गए हैं। सुक्खू लापता लोगों के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेहतर होगा कि कंपनी मालिक खुद पुलिस के पास सरेंडर कर दें।

पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एरोमा कंपनी में अग्निकांड के बाद लगातार जहरीली गैसें निकल रही हैं, इसलिए सर्च ऑपरेशन चलाने में देर होती जा रही है। लापता लोगों के मिलने की अब उम्मीद कम होती जा रही है। आग लगने से पहले यदि लापता लोग बाहर निकल गए होंगे और डर से सामने न आ रहे होंगे, इसे भी देखा जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि केमिकल छह दिन बाद भी जल रहा है, तो ऐसे में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को दिक्कतें आ रही हैं। जैसे ही गैसें निकलनी बंद होंगी, सर्च अभियान चलाया जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed