फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh Sukhu said Women can submit form in Welfare Office for Samman Nidhi

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जल्द होंगे सलाखों के पीछे

Fri, 19 Apr 2024 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1,500 रुपये की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म महिलाएं कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। 

विज्ञापन
CM sukhvinder singh Sukhu said Women can submit form in Welfare Office for Samman Nidhi
शिमला में मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। छह विधायकों ने पैसों के लिए अपना ईमान बेच दिया, इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नही करेंगी। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1,500 रुपये की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म महिलाएं कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। इस संबंध में राज्य निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया था। आयोग ने उनकी आधी बात मान ली है। अब महिलाएं फार्म भरकर तहसील कल्याण कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार जल्द ही महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये का भुगतान करेगी। उनकी सरकार योजना से महिलाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 15 माह के कार्यों को जनता के बीच ले जाकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा की एक सीट चुराई है। हिमाचल देवभूमि है और लोग अब भाजपा को लोकसभा की चारों सीटों पर करारी हार देकर इसका हिसाब चुकता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

एकजुटता, 15 माह की उपलब्धियों से चुनाव जीतेगी कांग्रेस : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता और 15 माह की उपलब्धियों से लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में जीत दर्ज करेगी। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को जिताने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा आने पर प्रभावित परिवारों की मदद को युवा नेता विक्रमादित्य सिंह डटे रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है। सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। कांग्रेस ने हमेशा ही चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुए उस पर पार पाया है। उनकी सरकार ने 15 माह के कार्यकाल में कई उल्लेखनीय निर्णय लेकर जनता के हित में कार्य किए हैं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी भी पूरी की है। आपदा से प्रभावित लोगों की सरकार ने पूरी मदद की। मंडी जिला सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित रहा। इस दौरान न तो केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई विशेष आर्थिक मदद दी और न ही प्रदेश भाजपा के नेताओं ने राहत कार्यों में सहयोग दिया। सुक्खू ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उन्होंने एक योग्य, अनुभवी युवा नेता विक्रमादित्य को चुनाव मैदान में उतारा है। दावा किया कि विक्रमादित्य मंडी संसदीय क्षेत्र में रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता से चुनाव प्रचार में डटने व सरकार की 15 माह की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रमुखता से रखने को कहा। बैठक को प्रकाश चौधरी, सुंदर ठाकुर, रंगीला राम राव, नंद लाल, जगत सिंह नेगी और चंद्रशेखर ने भी संबोधित करते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में डटने को कहा।

भाजपा लोगों की भावनाओं से करती है खिलवाड़ : संजय
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों से सभी ब्लॉकों में मजबूती के साथ कार्य करने को कहा। कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। भाजपा के दस साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी व महिला अत्याचार में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी हुई है। भाजपा मुद्दों पर बात करने की जगह लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करती है। प्रदेश में जिस प्रकार से पूर्ण बहुमत वाली सरकार को अस्थिर करने की भाजपा ने कोशिश की है, उससे उसका वास्तविक चेहरा सबके सामने आ चुका है।

हिमाचल के विकास में कांग्रेस का बड़ा योगदान : कौल
पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। मंडी संसदीय सीट पर भारी मतों से जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कांग्रेस नेताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed