{"_id":"651a60f9abefa80c0800eb54","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-setting-up-of-commando-force-in-state-soon-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: कमांडो बल, पुलिस अकादमी करेंगे स्थापित, 1226 कांस्टेबल होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: कमांडो बल, पुलिस अकादमी करेंगे स्थापित, 1226 कांस्टेबल होंगे भर्ती
Mon, 02 Oct 2023 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:50 AM IST
सार
सीएम ने प्रशिक्षुओं को सेवाओं में व्यावसायिकता, अनुशासन और प्रतिबद्धता लाने पर बल दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार कमांडो बल और कांगड़ा में पुलिस अकादमी स्थापित करेगी। यही नहीं, सरकार ने प्रदेश में पुलिस बल के सशक्तीकरण के लिए विभाग में कांस्टेबल के 1,226 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह, कांगड़ा में पुलिस प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड के दौरान कही।
विज्ञापन
रविवार को 1,093 पुलिस प्रशिक्षु ट्रेनिंग कर पासआउट हुए। इनमें 271 महिला प्रशिक्षु भी शामिल रहीं। समारोह की मुख्यमंत्री ने अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने डरोह में विभाग के लिए पुलिस बैरक और आवास सुविधा का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस बल को आवासीय सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। सीएम ने प्रशिक्षुओं को सेवाओं में व्यावसायिकता, अनुशासन और प्रतिबद्धता लाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य में मानसून के दौरान आई आपदा में सराहनीय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन