{"_id":"64a9708f1428939193065bb6","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-rahul-gandhi-is-not-wrong-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhvinder Sukhu: राहुल गांधी गलत नहीं, न्यायालय के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhvinder Sukhu: राहुल गांधी गलत नहीं, न्यायालय के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं
Sat, 08 Jul 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jul 2023 07:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले पर सुक्खू ने कहा कि बेशक न्यायालय ने राहुल को दोषी ठहराया, लेकिन जनता के दिलों में राहुल की अलग पहचान है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कोई गलती नहीं, वह अपनी जगह सही हैं। राहुल गांधी देश की जनता के दिलों में बसते हैं। लेकिन न्यायालय के निर्णय पर मैं कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता। शनिवार को हमीरपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले पर सुक्खू ने कहा कि बेशक न्यायालय ने राहुल को दोषी ठहराया, लेकिन जनता के दिलों में राहुल की अलग पहचान है। सुक्खू ने विपक्ष पर पलटवार करते कहा कि जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता हैं और उन्हें मजबूरी में सबकुछ कहना पड़ता है।
विज्ञापन
विपक्ष में होने के कारण वह कुछ भी बोलते रहते हैं। जयराम आए दिन प्रदेश सरकार को डिनोटिफाई करने की बात कहते हैं। लेकिन यह जान लें कि जब तक कांग्रेस सरकार सत्ता में है, जनता के हित में फैसले लेते रहेंगे। जयराम ठाकुर किसी भी प्रकार की बयानबाजी कर सरकार को सत्ता से नहीं हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा महत्वपूर्ण दिन है और करोड़ों रुपये की सौगात लोगों को मिली है। प्रदूषण बोर्ड का कार्यालय भी हमीरपुर में खोला जा रहा है, जिससे काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन