फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh sukhu gave instructions to restore roads before the start of apple season

Himachal: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- सेब सीजन से पहले बहाल होंगी सड़कें, 50 करोड़ की खरीदेंगे मशीनरी

Fri, 14 Jul 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 07:48 PM IST
सार

सेब सीजन शुरू होने से पहले सेब बहुल क्षेत्रों की सड़कें बहाल करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने लोक निर्माण विभाग को मशीनरियों की खरीदारी करने के लिए 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। 

विज्ञापन
CM sukhvinder singh sukhu gave instructions to restore roads before the start of apple season
राहत कार्यों को लेकर सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेब सीजन शुरू होने से पहले सेब उत्पादन वाले क्षेत्रों की सड़कें बहाल करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने लोक निर्माण विभाग को मशीनरियों की खरीदारी करने के लिए 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने यह जानकारी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर जारी राहत कार्यों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

विज्ञापन


अश्वनी खड्ड पर बनेगा बांध 
विज्ञापन

 

सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट हर दिन सरकार को भेजेंगे अधीक्षण अभियंता

इस सीजन में 2 करोड़ बक्सों की पैदावार की उम्मीद है। मौसम प्रतिकूल रहने से यह पिछले साल के सीजन की तुलना में कम है। सुक्खू ने कहा कि इन सड़कों के सुचारू संचालन की निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नोडल अधिकारी होंगे और वह सड़कों की स्थिति को लेकर प्रतिदिन प्रधान सचिव, लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट देंगे। मुख्यमंत्री ने प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश भी दिए ताकि सेब सीजन के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कालका-शिमला हाईवे की डबल लेन जल्द शुरू होगी

उन्होंने मंडी, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के जिला प्रशासन से भी बात की और वहां जारी राहत एवं बचाव कार्यों का ब्योरा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग की डबल लेन को एक दो दिनों में कार्यशील कर दिया जाएगा। भारी भूस्खलन के कारण सोलन जिले के शामती क्षेत्र में 50 घर खाली करवा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार को एक-एक लाख रुपये राहत प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों के बारे में रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करें। 


शिमला में पेयजल की उचित आपूत्रि बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में पेयजल उपलब्धता की भी समीक्षा की और अधिकारियों को पानी की उचित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को शिमला के लिए 26.63 एमएलडी पानी लिफ्ट किया गया जबकि 14 जुलाई को 32.27 एमएलडी पानी लोगों को वितरित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।
 

आपदा में भी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे भाजपा नेता: प्रतिभा
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि वह आपदा की घड़ी में राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सारी मशीनरी राहत व बचाव कार्यों में जुटी है। पूर्व मुख्यमंत्री का सरकार पर राहत व बचाव कार्यों में असफल रहने का आरोप पूरी तरह निराधार व लोगों को गुमराह करने वाला है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री, कांग्रेस विधायक, नेता व सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों में दिन-रात जुटे हैं। वह स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। कांग्रेस सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं से आग्रह किया है कि उन्हें इस समय सरकार के साथ सहयोग करते हुए केंद्र से राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी इस आपदा के लिए प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद जारी करने की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह स्वयं भी दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक मदद का आग्रह करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed