{"_id":"63d7fcde74bc1763ff7dde89","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-attends-the-concluding-ceremony-of-bharat-jodo-yatra-at-srinagar-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए सुक्खू और प्रतिभा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए सुक्खू और प्रतिभा सिंह
Mon, 30 Jan 2023 10:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की, जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
श्रीनगर में बर्फबारी के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ सीएम सुक्खू। बर्फ के बीच एक ही छाते में प्रतिभा को ले जाते मुख्यमंत्री।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला है।
विज्ञापन
यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ-साथ भारत को जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है। राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी। भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की, जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ। यह यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर आज श्रीनगर में संपन्न हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
बर्फबारी के दौरान सुक्खू का सहारा लेकर चलीं प्रतिभा
श्रीनगर में बर्फबारी के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सहारा लिया। दोनों ने एक ही छाते के नीचे चलते नजर आए। मुख्य संसदीय सचिव गोकुल बुटेल ने इसकी वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
विज्ञापन