फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cm sukhvinder singh sukhu announcements in hamirpur today

Hamirpur News: सुक्खू बोले- हमीरपुर में बनेगा नया बस अड्डा, इंडोर स्टेडियम, नर्सिंग कक्षाएं शुरू होंगी

Sat, 04 Feb 2023 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 09:16 PM IST
सार

सुक्खू कहा कि डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व स्तरीय तकनीक युक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। 

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu announcements in hamirpur today
हमीरपुर में सीएम सुक्खू को भेंट किया त्रिशूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुक्खू कहा कि डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व स्तरीय तकनीक युक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के पूर्ण होने के उपरांत लोगों को उपचार के लिए एम्स, टांडा, आईजीएमसी और अन्य निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा हमीरपुर में नया बस स्टैंड निर्मित करने के लिए पहली ही बजट बैठक में धन का समुचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने हमीरपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंडोर स्टेडियम खोलने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और ताल में पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस एवं सार्थक कदम उठाएगी। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है तथा अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो कहा, वह पूरा किया है। प्रदेश सरकार अपने सभी वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। सरकार किसानों से गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी। सरकार गठन के पहले दिन से ही वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए आयु बढ़ाकर 27 वर्ष कर दी है और उन्हें घर बनाने के लिए चार बिस्वा जमीन भी दी जाएगी। साथ ही सरकार उनकी उच्च शिक्षा का खर्च भी उठाएगी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, सदर के विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट किया। इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा, मंजीत डोगरा, कांग्रेस नेता प्रेम कौशल, पुष्पिंदर वर्मा, राजेंद्र जार, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के स्वागत के लिए उमड़ा जन सैलाब
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शनिवार को गृह जिला हमीरपुर में आगमन पर उमड़े जन सैलाब ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर जिला और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में हर्षध्वनि से नारेबाजी और पुष्प वर्षा की। हमीरपुर के गांधी चौक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपार जन समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

हमीरपुर में बनेंगे ग्रीन कोरिडोर
हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल कर इसकी शुरुआत की जा चुकी है। प्रदेश में इलेक्ट्रिकल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। और ऐसे कार्य से प्रदेश में प्रदूषण को कम किया जाएगा। एचआरटीसी को भी घाटे से उभारा जाएगा। 2025 तक पूरे राज्य को ग्रीन राज्य बनाएंगे और देश का पहला ग्रीन राज्य बनेगा तो यहां की आर्थिकी भी मजबूत होगी। हमीरपुर से नादौन और बड़सर की सड़कों को ग्रीन कोरिडोर से जोड़ा जाएगा। सब जगह इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। कोई प्रदूषण नहीं फैलेगा। प्रदेश हित में कड़े फैसले लिए जाएंगे, जिसमें हिमाचल की जनता का साथ चाहिए।


निर्धारित समय से पौने दो घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री
शिमला सीएम कार्यालय से जारी यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर में शनिवार को सुबह 11:30 बजे पहुंचना था। लेकिन वह 1:35 मिनट पर हमीरपुर पहुंचे। गांधी चौक की जनसभा जो दोपहर 12 बजे शुरू होनी थी वह भी करीब पौना घंटा देरी से शुरू हुई। जिसके चलते लोगों को असुविधा हुई। मुख्यमंत्री ने 2:33 बजे मंच पर बोलना शुरू किया और तीन बजे उनका भाषण खत्म हुआ। इसके बाद वह परिधिगृह हमीरपुर गए और यहां पर लोगों से मिले। इसके बाद वह उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे। जहां पर पवित्र गुफा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed