फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu visited Balika Ashram Kalpa, announced to give 25 thousand rupees annually to the girls

Himachal: सीएम सुक्खू ने किया बालिका आश्रम कल्पा का दौरा, बालिकाओं को 25-25 हजार देने की घोषणा

Sun, 03 Nov 2024 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 05:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कल्पा स्थित बालिका आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने  छात्राओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
CM Sukhu visited Balika Ashram Kalpa, announced to give 25 thousand rupees annually to the girls
रोगी सुसाइड पॉइंट पर बेटी के साथ खींची तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कल्पा स्थित बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। सीएम ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही देश का पहला ऐसा कानून बनाया, जिसमें आश्रम की बालिकाओं का 27 वर्ष तक सरकार ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने के लिए इच्छुक बालिकाओं को हर महीने 4 हजार रुपये मिलेंगे। जिस संस्थान में पढ़ रही हैं या पढ़ना चाहती हैं, उसकी सारी फीस सरकार देगी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की बालिकाओं के लिए साल में एक बार घूमने के लिए तीन स्टार वाले होटलों में रहने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में अनाथ और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।  कहा कि सभी अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने और इनके अधिकार प्रदान करने के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने आश्रम की बालिकाओं को जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और निरन्तर प्रयास करने को कहा। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किन्नौर को बालिका आश्रम का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों की सभी समस्याओं का समय पर निवारण हो सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं, ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने रोघी सुसाइड  प्वाइंट पर बेटी के साथ खींची तस्वीर
सुक्खू ने आश्रम की प्रत्येक बालिका को दिवाली उपहार के रूप में 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चियों को ट्रैक सूट भी भेंट किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कल्पा के बौद्ध मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने कल्पा से आगे रोघी सुसाइड प्वाइंट का निरीक्षण किया और अपनी बेटी के साथ फोटो भी खिंचवाई। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  इससे पहले छात्राओं ने समूह गान, एकल गान और भाषण देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस पर सीएम छात्राओं की सराहना की और इसी तरह आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed