फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said signs of improvement in the economic condition of the state

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, राज्य को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा

Sat, 08 Mar 2025 06:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि  वर्तमान प्रदेश सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ चुनौतियां भी आ रही हैं लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Sukhu said  signs of improvement in the economic condition of the state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मारक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है। वर्तमान प्रदेश सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ चुनौतियां भी आ रही हैं लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार न केवल शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार कर रही है। पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सरकार ने 2,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिससे प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं और इन बदलावों के माध्यम से राज्य सरकार हिमाचल  को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी समुदायों के रक्षक थे। उन्होंने महाराणा प्रताप स्मारक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की तथा समाज कल्याण में राजपूत कल्याण सभा के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed