फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu said Anurag Thakur should stop baking political bread, I worship Shri Ram in the morning and evening

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भगवान राम के नाम पर राजनीतिक रोटियां न सेंके अनुराग ठाकुर

Wed, 24 Jan 2024 08:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 08:13 PM IST
सार

भगवान श्री राम के नाम पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राजनीतिक रोटियां ना सेंकें। कांग्रेस पर टिप्पणी करने से बेहतर है कि अनुराग ठाकुर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं। 

विज्ञापन
CM Sukhu said Anurag Thakur should stop baking political bread, I worship Shri Ram in the morning and evening
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि श्रीराम के नाम पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राजनीतिक रोटियां न सेंके। कांग्रेस पर टिप्पणी करने से बेहतर है कि अनुराग ठाकुर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को अपनाए। वह सुबह-शाम राम की पूजा करते हैं। बड़सर के बिझड़ी में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले दिनों यह बयान दिया था कि श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अब कांग्रेस को राम की याद आ रही है। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सरकार ने 14,000 करोड़ का कर्ज लिया था कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस कर्ज का सदुपयोग किया है। जबकि अब भाजपा नेता इस कर्ज को भी कांग्रेस सरकार से जोड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने अभी तक 6,600 करोड़ का ही कर्ज लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए अभी और कर्ज लेने की जरूरत है, ऐसे में वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें कर्ज लेने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी मांगे रखने का अधिकार है। 1,200 एमबीबीएस डॉक्टर ऐसे हैं जो कि अभी नौकरी न मिलने से घर पर बैठे हैं। न्याय संगत जो भी मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा। हड़ताल किन मांगों को लेकर की जा रही है, इसकी जानकारी नहीं है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पर विपक्ष की आलोचना के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जनमत के नाम पर फिजूलखर्च किया। जबकि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में ऐसा नहीं किया जा रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए सबसे पहले कागज ही दिए जाते हैं। उसके बाद समाधान किया जाता है। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सरकार और संगठन पूरी तरह से सक्रिय है। आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन में देरी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुणात्मक शिक्षा के लिए प्रयास कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की उपेक्षा की। जिसके कारण हिमाचल गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के मामले में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्तमान सरकार शिक्षा में सुधार लाने के लिए कई प्रयास कर रही है। अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी, स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने का अधिकार दिया गया है और क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।

भाजपा की स्थिति उल्टा चोर कोतवाल को डांटने जैसी
सुक्खू ने कहा वर्ष 2022-23 में पिछली भाजपा सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया। बिना स्टाफ नियुक्त किए कई संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए। भाजपा नेता कर्ज पर बयानबाजी कर रहे हैं। यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति हो गई है।

हिमाचल का हक रोकने में लगे भाजपा नेता
सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर एक साल में अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता हिमाचल का हक रुकवाने में लगे हैं। राज्य सरकार ने नियमानुसार 10 हजार करोड़ के दावे भरे हैं, जो राज्य का अधिकार है लेकिन भाजपा नेता इसमें अड़ंगे डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed