फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhu inaugurated the Zilla Parishad and Panchayat Resource Building in Dhali

Shimla: ढली में मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया जिला परिषद और पंचायत संसाधन भवन का उद्घाटन

Mon, 25 Nov 2024 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी , शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 12:12 PM IST
सार

यह चार मंजिला भवन 20.27 करोड़ रुपये की संशोधित स्वीकृति के तहत बनाया गया है और इसका कुल क्षेत्रफल 4005 वर्ग मीटर है। 

विज्ञापन
cm sukhu inaugurated the Zilla Parishad and Panchayat Resource Building  in Dhali
सीएम सुक्खू ने किया जिला परिषद और पंचायत संसाधन भवन का उद्घाटन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ढली हेलीपोर्ट के पास नवनिर्मित जिला परिषद और जिला पंचायत संसाधन भवन का उद्घाटन किया। पंचायती राजमंत्री अनिरुद्ध सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले भवन के निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया और इसके बाद भवन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


 यह चार मंजिला भवन 20.27 करोड़ रुपये की संशोधित स्वीकृति के तहत बनाया गया है और इसका कुल क्षेत्रफल 4005 वर्ग मीटर है। भवन में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, जिसमें लिफ्ट सुविधा भी शामिल है। ग्राउंड फ्लोर पर पांच सुइट्स, एक वीआईपी सुइट, डॉरमेट्री, चौकीदार कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और पुरुष एवं महिला शौचालय बनाए गए हैं। प्रथम तल पर आठ सुइट्स, एक वीएलपी सुइट, तीन स्टोर और एक फ्लोर पेंट्री का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन



 मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद भवन का विस्तृत दौरा किया और इसके विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन की सराहना करते हुए इसे पंचायत प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा और ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भवन का दौरा समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में तीन पौधे भी लगाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है और सभी को इसे बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्थानीय समुदाय और अधिकारियों से भी अपील की कि वे इस भवन के रखरखाव और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।


 कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पंचायत प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed