फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhu: Himachal Govt will give Rs 1,000 every month to children of helpless parents

हिमाचल: असहाय माता-पिता के बच्चों को हर माह 1,000 देगी सरकार, सीएम सुक्खू ने किया एलान

Mon, 04 Nov 2024 09:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत असहाय माता-पिता के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए हर माह सरकार 1,000 रुपये अनुदान देगी। 

विज्ञापन
cm sukhu: Himachal Govt will give Rs 1,000 every month to children of helpless parents
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार राज्य में मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शुरू करने जा रही है। योजना के तहत असहाय माता-पिता के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए हर माह सरकार 1,000 रुपये अनुदान देगी। इससे विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिलाओं और विकलांग माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय मदद मिलेगी।   इसके अलावा उच्च शिक्षा, डिप्लोमा या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बच्चों को ट्यूशन और छात्रावास के लिए भी सरकार वित्तीय सहायता देगी।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महंगाई की मार: शिमला में टमाटर हुआ नरम तो प्याज ने दिखाए तेवर, इतने रुपये तक पहुंचे दाम

विज्ञापन

योजना इन महिलाओं का सहारा बनेगी
सीएम सुक्खू ने एक बयान जारी कर कहा कि शैक्षणिक और वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण विधवा व परित्यक्त महिलाओं को अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह योजना इन महिलाओं का सहारा बनेगी। योजना का उद्देश्य बाल शोषण, तस्करी, बाल विवाह और मादक पदार्थों के दुरुपयोग जैसे अपराधों को रोकना भी है। सीएम ने कहा कि विकलांगता, बेरोजगारी और गरीबी के दृष्टिगत यह योजना विकलांग माता-पिता के बच्चों की जरूरतों को भी पूरा करेगी। 

सरकार ने वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में प्राथमिकता दी:   सीएम
  सीएम कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहले दिन से ही वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में प्राथमिकता दी है और उनकी सहायता के लिए कई पहल शुरू की हैं। समाज के कुछ वर्ग ऐसे हैं, जो अपनी शिकायतें और कठिनाइयां लेकर हमारे पास नहीं आ पाते हैं लेकिन एक संवेदनशील सरकार के रूप में हम हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed