Kangra: सीएम ने बैजनाथ को दी करोड़ों की सौगात, बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्थापितों को देंगे बेहतर पैकेज
सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई हैं और कैबिनेट में विस्थापित होने वाले लोगों को अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अनुमति दे दी गई है। विस्थापित होने वाले लोगों को अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिला के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के लिए आपदा राहत के 9043 करोड़ रुपये भी जारी नहीं किए गए हैं, जो प्रदेश को दिसंबर तक मिलने थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा की, शोभायात्रा में भाग लिया और झंडा चढ़ाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू कर 18 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ की है।
बागी विधायकों ने अंतरात्मा नहीं, धन की आत्मा से बदला है इमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि बागी विधायकों को पंचकूला के होटल से कहीं बाहर ले जाया गया है। बागी विधायकों के परिजन उन पर दबाव बन रहे थे। बागी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि निश्चिंत रहिये, ये बागी विधायक अंतरात्मा नहीं, धन की आत्मा से गए हैं। बाहर आएंगे, तब लोकतंत्र को कमजोर करने का पछतावा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कितने भी षड्यंत्र रच ले, यह सरकार पूरे पांच वर्ष तक चलेगी। सीआरपीएफ की घेराबंदी में छह बागी विधायक हैं, यह कैसा लोकतंत्र है।