{"_id":"5fb13edc6fa6cd1a6869ec82","slug":"cm-manohar-lal-khattar-meets-cm-jairam-thakur-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में खट्टर को आई सांस लेने में दिक्कत, नहीं जा पाए किन्नौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में खट्टर को आई सांस लेने में दिक्कत, नहीं जा पाए किन्नौर
Sun, 15 Nov 2020 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Nov 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की शिमला में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई तो आईजीएमसी में चेकअप के लिए ले जाया गया। उपचार के बाद तबीयत सामान्य होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओकओवर में भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीएम जयराम ठाकुर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद खट्टर ने किन्नौर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। वह यहीं से लौट गए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार खट्टर शुक्रवार शाम को शिमला आए तो वह वाइल्ड फ्लॉवर हाल छराबड़ा में ठहरे। रात को ही उन्हें सांस लेने में कुछ समस्या हुई तो शनिवार को उन्होंने आईजीएमसी में चेकअप करवाया। सीएम से मिलने के बाद खट्टर छराबड़ा नहीं गए। उन्हें राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में ठहराया गया। रविवार को खट्टर हरियाणा चले गए। वह दो दिन के लिए हिमाचल घूमने आए थे।
विज्ञापन
दिवाली पर सीएम जयराम से मिले खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गत दिवस सीएम जयराम ठाकुर से ओकओवर में भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीएम जयराम ठाकुर ने खट्टर का स्वागत करते हुए उन्हें भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन