{"_id":"5c4460bbbdec2253970c3662","slug":"cm-jairam-thalur-to-attend-aiims-bilaspur-bhoomi-pujan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में एम्स के भवन का होगा भूमि पूजन, सीएम रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में एम्स के भवन का होगा भूमि पूजन, सीएम रहेंगे मौजूद
Sun, 20 Jan 2019 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jan 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीपुरा में बनने वाले एम्स के भवन का भूमि पूजन सोमवार सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए रविवार को जिला प्रशासन ने वाहनों में लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को धाम परोसी जाएगी जबकि स्टेज पर थ्रीडी के जरीये एम्स बनने तक की फिल्म भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीएम हेलीकाप्टर से लुहणू खेल परिसर पहुंचेंगे, जहां से वह सड़क मार्ग से कोठीपुरा एम्स के भूमि पूजन के लिए पहुंचेंगे। नड्डा और अन्य नेता सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता देर शाम तक कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते रहे। रविवार को अवकाश के बावजूद दिन भर अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन