फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur to review last six months decisions taken by virbhadra govt

जयराम सरकार कर रही है ये फैसले पलटने की तैयारी, 6 माह की रिपोर्ट तलब

Wed, 03 Jan 2018 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Jan 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur to review last six months decisions taken by virbhadra govt

वीरभद्र सरकार के 1 अप्रैल 2017 के बाद लिए गए तमाम फैसलों की मुख्यमंत्री कार्यालय ने रिपोर्ट तलब कर ली है। नई सरकार विवादित और खर्च बढ़ाने वाले कई फैसलों को पलट सकती है। चुनाव से छह माह पहले वीरभद्र सरकार ने धड़ाधड़ हजारों भर्तियां करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल और एचआरटीसी भर्ती परिणाम भी इसी चलते अटके हुए हैं। चार हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया और भर्ती हुई है। उद्योग, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि महकमों के अलावा फील्ड में कई प्रशासनिक इकाइयां और शैक्षणिक संस्थान खोलने का फैसला भी पूर्व सरकार ने लिया था।
विज्ञापन


अनुबंध कर्मचारियों की नियमित होने की अवधि तीन वर्ष की गई। करोड़ों रुपये का पैकेज उद्योगों के नाम जारी किया गया। विभागों को डाटा तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन फैसलों को दोबारा समीक्षा के लिए चार जनवरी को कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सरकार ने ‌की थीं 7 कैबिनेट बैठकें, लिए लोक लुभावन फैसले

cm jairam thakur to review last six months decisions taken by virbhadra govt

वीरभद्र सरकार ने बीते अप्रैल माह से विभिन्न विभागों में चार हजार पदों पर भर्तियां करने का निर्णय कैबिनेट में लिया था। 10 अक्तूबर तक सरकार ने 7 कैबिनेट बैठकें कीं। इनमें से अधिकांश में लोक लुभावन फैसले लिए गए। उद्योग विभाग को करोड़ों रुपये का लाभ देने की नीति लाई गई जबकि विधायकों को औने-पौने दामों में सस्ती जमीन देने का मामला भी आया।

सरकार ने इस दौरान बिना बिल्डिंग के धड़ाधड़ आईटीआई और कॉलेज खोले गए। कई कर्मचारी संवर्गों का मानदेय दोगुना तक बढ़ाया गया, जिससे कई सौ करोड़ का वित्तीय भार सरकार पर पड़ा है। समूह ग और घ के पदों पर इंटरव्यू समाप्त किए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र में बिना भवन प्रावधान के कई पीएचसी खोल दिए गए।

प्रशासनिक इकाइयों में लोकनिर्माण विभाग के कई उपमंडल, कई जगह उप कोषागार, कई नए पटवार सर्किल आदि बनाने की घोषणा हुई। सरकार अब ऐसे तमाम फैसलों पर रिपोर्ट मांग चुकी है। सरकार के खजाने पर भार पड़ने वाले फैसलों को जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल निरस्त कर सकता है।

ये फैसले रडार पर

cm jairam thakur to review last six months decisions taken by virbhadra govt
हिमाचल प्रदेश सरकार

ये फैसले रडार पर
चाय बागानों में खाली जमीन पर पर्यटन गतिविधियां
बीमार उद्योगों को उबारने के लिए दस साल का पैकेज
सोने की रिफाइनरी उद्योग को वर्ष 2013 से कर राहत
धार्मिक संस्थाओं की भूमि को लैंड सीलिंग एक्ट में राहत
एचआरटीसी में इलेक्ट्रिक टैक्सियों, डीलक्स और वोल्वो बसों की खरीद
विधायकों को सस्ती जमीन देने का मामला 
10 नए आईटीआई और 10 डिग्री कॉलेज
पांच नए आबकारी एवं कराधान सर्किल

मुख्य भर्तियां

cm jairam thakur to review last six months decisions taken by virbhadra govt

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और पंचायतों में जल रक्षकों के दो हजार पद
एक हजार से अधिक छात्रों वाले कॉलेजों में पर्यावरण विज्ञान प्रवक्ताओं के पद
राज्य मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष और सदस्य सहित स्टाफ  के पदों पर भर्ती
कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 262 पद
स्वास्थ्य विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 110 खाली पद
मेडिकल कॉलेज चंबा में 110 स्टाफ  नर्सों की नियुक्ति
पुलिस कांस्टेबलों की एक हजार पदों पर भर्ती प्रकरण
ग्राम सेवकों को अनुबंध पर लाने का फैसला
एचआरटीसी में कंडक्टर भर्ती का प्रकरण

इनका बढ़ा मानदेय

cm jairam thakur to review last six months decisions taken by virbhadra govt

सिलाई टीचर का मानदेय 2300 से बढ़ाकर 6300 रुपये
पंचायत चौकीदारों का मानदेय 2350 से बढ़ाकर 3050 रुपये
आशा वर्करों को एक हजार का मानदेय देगी सरकार
जल रक्षकों का मानदेय 1700 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया
पैट शिक्षकों को जेबीटी के बराबर लाभ देने का फैसला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed