फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur take side of urban development minister Sarveen Choudhary

सवालों से घिरीं शहरी विकास मंत्री सरवीण के लिए ढाल बने सीएम जयराम

Fri, 31 Aug 2018 10:38 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 31 Aug 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur take side of urban development minister Sarveen Choudhary

सीवरेज स्कीम पर सदन में अपने ही विधायकों के सवालों की बौछार से घिरीं शहरी विकास विभाग की मंत्री सरवीण चौधरी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ढाल बन गए। सीएम ने सदन से ही प्रदेश भर के लिए बडे़ मास्टर प्लान को तैयार करने का एलान किया तो सभी विधायकों में खामोशी छा गई। इससे पूर्व भाजपा विधायक सुरेश कश्यप ने सीवरेज स्कीम पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


इनके अलावा भाजपा के ही राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी, विक्रम सिंह जरियाल और परमजीत पम्मी ने भी अनुपूरक सवाल उठाते हुए इस स्कीम पर तीखे हमले किए। पठानिया ने कहा कि मंत्री जी! स्टीरियो टाइप का जवाब मत दो...! सीवरेज स्कीम पर आप ग्राउंड पर काम करवाएं। फील्ड में आपके महकमे और आईपीएच का तालमेल सही नहीं है। 17 साल पहले शुरू हुई स्कीम अब तक भी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


अब ऐसी स्कीमों की लागत दस गुणा बढ़ गई है। कश्यप ने कहा कि कई क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछा दी गई है लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 10 सालों से काम चल रहा है और खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुखराम चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में 20 सालों से सीवरेज का काम चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमजीत पम्मी ने कहा कि बद्दी में 33 करोड़ की सीवरेज लाइन बिछी है लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। विक्रम जरियाल बोले, आईपीएच और यूडी दोनों विभागों की ज्वाइंट कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाए। उधर, ऊना के कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना, संधोल और मैहतपुर में सीवरेज का काम अधूरा है।

स्पीकर बोले- मैडम! नाहन का नाम भी शामिल कर देना

CM Jairam Thakur take side of urban development minister Sarveen Choudhary

सदन में सीवरेज स्कीम को लेकर जब चर्चा चल रही थी तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले - मैडम सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन का नाम भी डाल देना, बने न न बने यह बाद की बात है। यूडी और आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने पर मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि दोनों विभागों की एक कोऑर्डिेनेशन कमेटी बनेगी, जो इस काम को देखेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के 10 शहर अभी सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़े हैं। प्लानिंग विभाग की ओर से नए प्रोजेक्ट पर रोक लगाए जाने से ये दिक्कतें आई हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग को 41 करोड़ रुपये की राशि जमा करा दी है जबकि 10 करोड़ मेंटेनेंस के लिए रखा है। इसी तरह अगले साल के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है और 10 करोड़ मेंटेनेंस के लिए रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed