फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam thakur suggestion to pm narendra modi to increase lockdown after 3 may 2020

पीएम मोदी को सीएम जयराम ने दिया सुझाव- तीन मई के बाद भी बढ़ाया जाए लॉकडाउन

Mon, 27 Apr 2020 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Apr 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
CM jairam thakur suggestion to pm narendra modi to increase lockdown after 3 may 2020
सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सीएम जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में हिमाचल की बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने अन्य राज्यों को भी हिमाचल प्रदेश के प्रयासों का अनुसरण करने को कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश की फार्मा इकाइयों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह देश और दुनिया की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 80 फीसदी फार्मा एमएसएमई सेक्टर में है इसलिए केंद्र सरकार को रसायनों और कच्चे माल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। राज्य मेंं आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य है यहां पर लाखों घरेलू और विदेशी पर्यटक हर साल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण हिमाचल प्रदेश में पर्यटन उद्योग पूरी तरह से नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से प्रदेश में सेब यहां की आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां पर कार्टन बक्सों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत है और सेब का ठीक से यातायात हो इसे भी देखे जाने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 40 कोविड-19 केस हैं। इनमें से 25 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। चार लोग उपचार के लिए राज्य से बाहर गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दस मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले पांच दिनों में राज्य के किसी हिस्से में कोरोना वायरस का कोई भी नया केस सामने नहीं आया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस का पहला केस 19 मार्च को सामने आया था और इसके बाद कांगड़ा जिला में कर्फ्यू लगाया गया। 23 मार्च को पूरे राज्य को कर्फ्यू में रखा गया जिससे कि कोरोना चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन राज्य में सुनिश्चित की गई है जिससे कि लोगों को कर्फ्यू के दौरान किसी तरह की दिक्कत ना हो। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के छह जिले ग्रीन जोन में है, यहां पर कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जरूरत है लेकिन इसी बीच राज्यों को उनकी आर्थिक गतिविधियों को ग्रीन जोन में शुरू करने के लिए भी मंजूरी दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम से वीडियो कांफ्रेंस पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि राज्य में जांच अनुपात 700 प्रति 10 लाख व्यक्ति है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान एक विशेष अभियान है, जिसमें 70 लाख लोगों की इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी जांचने को 16 हजार कर्मचारियों के दल की ओर से जांच की जा चुकी है। इस काम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पैरा मेडिकल स्टाफ और पुलिस कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed