{"_id":"62387922e3781c75703096b8","slug":"cm-jairam-thakur-statement-regarding-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सीएम जयराम बोले- केजरीवाल का स्वागत, वह मन की पूरी कर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सीएम जयराम बोले- केजरीवाल का स्वागत, वह मन की पूरी कर लें
Mon, 21 Mar 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:40 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल मंडी आ रहे हैं तो वहां जो करना चाहते हैं, वह कर लें। किसी को कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए। उनको प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का हिमाचल में स्वागत है। वह अपने मन की पूरी कर लें। प्रदेश में तीसरी पार्टी को आज तक पहचान नहीं मिली है। आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल छह अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी में रोड शो करने के लिए आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि केजरीवाल मंडी आ रहे हैं तो वहां जो करना चाहते हैं, वह कर लें। किसी को कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए। उनको प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं है। हिमाचल में एक स्थापित मानसिकता और सोच है कि दो पार्टियों के बीच ही मुकाबला होता रहा है।
विज्ञापन
तीसरी पार्टी को यहां ज्यादा पहचान आज तक नहीं मिली है। सीएम ने सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केजरीवाल को राजनीतिक रूप से पार्टी चलानी है। वह पार्टी के लिए क्या करते हैं, ये हम नहीं तय करते हैं। मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर तंज कसा, इस बार नई बात शुरू हुई है कि सरकार के बाद फिर सरकार आएगी। भाजपा के बाद फिर भाजपा आई है। जो मित्र कह रहे हैं कि जाने वाले हैं, उनके लिए यह साफ संकेत हैं। ऐसा ही उन राज्यों में भी कहा जा रहा था, जहां भाजपा फिर से सत्ता में आई है।
विज्ञापन