फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over heli taxi services in himachal

इन शहरों के लिए भी शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा, सीएम जयराम ने किया खुलासा

Sun, 10 Jun 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बालीचौकी (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, बालीचौकी (मंडी) Updated Sun, 10 Jun 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over heli taxi services in himachal

हिमाचल सरकार शिमला-चंडीगढ़ के बाद प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करेगी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिमला के बाद अब चंबा और कुल्लू में जल्द ही हेली टैक्सी सेवा शुरू करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर ने कहा कि मनाली-रोहतांग-चंडीगढ़ और धर्मशाला से चंबा-डलहौजी के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को मंडी के बालीचौकी में छह करोड़ से बनने वाले रेशम उद्यमिता विकास एवं नवोनमेश केंद्र और बुराह पंजैन घाट में पांच करोड़ से बनने वाले पीएचसी के लिए भूमि पूजन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी जिला को दी ये सौगात

cm jairam thakur statement over heli taxi services in himachal

इससे पहले सीएम ने बालीचौकी में सीएचसी के नए भवन की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज में प्रदेश का पहला एसईडीआईसी प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है।

इस केंद्र से न सिर्फ मंडी जिला बल्कि साथ लगते कुल्लू जिला के लोगों को भी लाभ मिलेगा। सरकार रेशम पालन की दृष्टि से लोगों को स्वरोजगार की तरफ जोड़ने का प्रयास कर रही है। 

कांग्रेस नेताओं पर बोला तीखा हमला

cm jairam thakur statement over heli taxi services in himachal

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले कांग्रेस नेता कह रहे थे कि जयराम सरकार नहीं चल पाएगी। लेकिन, सरकार के निर्णयों को देखकर अब कांग्रेसी भी मान गए हैं कि यह सरकार लंबी चलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रेशम पालन और रेशम बुनाई को बढ़ावा देने के लिए सिल्क समग्र परियोजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत इस वित्त वर्ष में किसानों को

लाभान्वित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति उपयोजना और अनुसूचित जनजाति उप योजना के अंतर्गत क्रमश: 10 करोड़ और तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed