फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement on water and road condition in himachal pradesh

गुणवत्ता वाला पानी और अच्छी सड़कों पर रहेगा फोकस: जयराम

Sun, 22 Dec 2019 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement on water and road condition in himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दो साल के कार्यकाल को परीक्षा के तौर पर आंकते हुए खुद को पास बताने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीसरे साल की सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि अगले साल सरकार पीने के लिए पानी पहुंचाने के बाद अब उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देगी। पहले साल शिमला में पीने के पानी का संकट दूसरे साल दूर कर हर दिन 50 एमएलडी से ज्यादा पानी पहुंचाया।

विज्ञापन


अगले साल कोल डैम प्रोजेक्ट शुरू होगा तो कई दशकों तक परेशानी दूर होगी। गुणवत्तापूर्ण पानी के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सड़कों की खराब हालत पर भी ठोस रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री बोले- पिछली सरकारें 40 करोड़ में पूरे प्रदेश की मेंटेनेंस करती थीं, लेकिन हम हर साल सौ करोड़ से ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 69 नेशनल हाइवे पर फिर केंद्र से बातचीत करने और रास्ता निकालने की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व क्वालिटी कंट्रोल सेल के प्रभारी संजय कुंडू की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर प्रदेश में सड़कों की हालत पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा कि जनमंच से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और ई समाधान पर आने वाली शिकायतों की जल्द समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन विभागों, क्षेत्रों या जिलों में ज्यादा समस्याएं होंगी, वहां के अधिकारियों को भी ठीक से काम करने को कहा जाएगा। विपक्ष के सहयोग पर पूछे गए सवाल पर सीएम बोले- अपने काम की समीक्षा खुद ही करनी चाहिए। यह जरूर कहा कि अगर वह सकारात्मक सुझाव देते तो जरूर माने जाएंगे। 

वर्दी घोटाला नहीं, खराब लॉट कर रहे वापस
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दी जाने वाली स्कूली वर्दी में कथित घोटाले की बात को खारिज किया। कहा कि घोटाला नहीं हुआ, बल्कि क्वालिटी चेक के दौरान 676 सैंपल लिए गए और जहां भी शिकायत मिली वहां की वर्दी की पूरी सप्लाई वापस कर बदलने के लिए निर्देश दिए गए हैं। लैपटॉप वितरण पर कहा कि कानूनी पेचीदगी की वजह से इसमें देरी हुई। जल्द इसका वितरण शुरू हो जाएगा।

फिर बोले- जल्द भरेंगे मंत्रिमंडल के रिक्त पद
मंत्रिमंडल में रिक्त पद भरने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने पहले तो कहा कि पद भरे जाएंगे, लेकिन जल्दी क्या है। जब छह महीने से ज्यादा का वक्त बीतने की बात कही गई तो मुख्यमंत्री ने फिर से जल्द पद भरने की बात दोहरा दी। कहा कि पिछली सरकार से वर्तमान सरकार कम लोन ले रही है। राजस्व में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। वैट और जीएसटी में पिछले साल की ही तुलना में हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो साल पूरा कर रही अपनी सरकार के कार्यकाल को सफल बताया है। अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए मुख्यमंत्री ने पहले साल को नए प्रयासों का और दूसरे साल को परीक्षा का दौर बताते हुए कहा कि जनता के सहयोग से दूसरे साल की सभी परीक्षाओं को पास करके सफल रहा। चाहे लोकसभा चुनाव रहा हो, विधानसभा की दो सीटों पर उप चुनाव या फिर ग्लोबल इन्वेस्टर मीट। सभी जगह जनता का पूरा सहयोग मिला और अभूतपूर्व सफलताएं हासिल कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की कई योजनाएं और उनकी उपलब्धियां भी गिनाईं। 

दो साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर होटल हॉलीडे होम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे साल सरकार ने पूरा फोकस जनता की समस्याएं कम करने और उन तक सीधे पहुंच बनाने में रखा। जनमंच की मदद से घर द्वार जाकर मिली 43 हजार 221 जन शिकायतें व डिमांड में से 96 फीसदी को मौके पर ही निस्तारित किया गया। सीएम संकल्प 1100 नाम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू की गई जिसमें अब तक आई 37 हजार 349 शिकायतों, मांगों व सुझावों में से 30 हजार 303 का समाधान किया जा चुका है।

हिमप्रगति के जरिये प्रोजेक्टों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है जिसका असर यह हुआ है कि तेजी के साथ काम जमीन पर उतर रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का जिक्र करते हुए कहा कि सार्थक प्रयास की बदौलत 703 एमओयू किए गए जिनसे प्रदेश में करीब 96 हजार करोड़ के निवेश की संभावना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि शिमला चंडीगढ़ और चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे के निर्माण का काम अगले एक से डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, जल, सड़क जैसे हर विषय पर फोकस रखा। दो साल लगातार बिना छुट्टी लिए काम किया जिसकी बदौलत हिम केयर से लेकर सहारा योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष और सीएम स्वास्थ्य सहायता कोष की मदद से लाखों हिमाचल वासियों को करोड़ों रुपये खर्च कर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

पर्यटन को दिए नए पंख
पर्यटन के क्षेत्र में नई मंजिलें नई राहे योजना के जरिये नई पर्यटन स्थलों का एडीबी के जरिये 1892 करोड़ से विकास किया जाएगा। मंडी में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 3490 बीघा जमीन चिह्नित कर उसका ओएलएस सर्वे कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है और भूमि अधिग्रहण के खर्च को लेकर सरकार से बातचीत जारी है। इसके अलावा धर्मशाला चंडीगढ़ के बीच चार से बढ़कर पांच फ्लाइट भी कराई गई हैं। 

प्राकृतिक खेती से जोड़े 39 हजार किसान
कृषि क्षेत्र में भी बढ़ावा देते हुए 39772 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया। पीएम और सीएम आवास योजना के तहत 5045 व 1059 मकानों का निर्माण कराया गया। पीने के पानी को सब तक पहुंचाने के लिए काम किया गया और 1175 नई बस्तियों को जोड़कर 5130 नए घरेलू कनेक्शन दिए गए। वहीं, पीएमजीएसवाई के लिए प्रदेश को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

27 दिसंबर को होगा हर घर गैस चूल्हा युक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 दिसंबर को रिज मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इसी दिन शाह की मौजूदगी में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें दस हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश के जमीन पर उतरने की उम्मीद है। वहीं, प्रदेश की हर पंचायत के रिकॉर्ड में मौजूद हर परिवार को गैस चूल्हा युक्त कर दिया जाएगा। इसमें उज्ज्वला योजना से वंचित रहने वालों तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई थी जिसकी बदौलत 2.62 लाख परिवारों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed