फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement on loan issue in himachal assembly

बजट पर चर्चाः कर्ज लेने को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में दिया ये जबाव

Thu, 15 Mar 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement on loan issue in himachal assembly

सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि चर्चा में यह बात बार-बार आ रही है कि हमारी सरकार बजट के लिए लोन ले रही है। ऋण पहले भी लिया जाता रहा है और वर्तमान सरकार भी ले रही है। मुख्यमंत्री बोले कि मैं अपने घर के लिए लोन नहीं ले रहा।

विज्ञापन


ये प्रदेश में विकास कार्यों को संचालित करने के लिए लिया जा रहा है। बजट पर चर्चा के दौरान कई कांग्रेस विधायकों ने वीरभद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश को कर्ज में डुबोने के भाजपा के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए ये कहा था कि सीएम जयराम ठाकुर भी कर्ज लेकर ही बजट के लिए धन का प्रबंध कर रहे हैं।

विज्ञापन

वीरभद्र थोक व्यापारी और आप परचून के : चौहान 

cm jairam thakur statement on loan issue in himachal assembly

वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में रिसोर्स मोबलाइजेशन की कोई बात नहीं है। यही मुद्दा बुधवार को शिलाई के कांग्रेस विधायक हर्षवर्द्धन चौहान ने उठाया तो सीएम जयराम ठाकुर ने इस पर सफाई दी। 

जयराम के ऋण पर दिए बयान पर कांग्रेस विधायक हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा - हिंदुस्तान की सरकार और राज्यों की सरकारें लोन से ही चल रही हैं। आप भी प्रदेश के विकास के लिए लोन लेें। मगर आप परचून के व्यापारी हैं। हमारे मुख्यमंत्री थोक के व्यापारी रहे हैं।

हां! आरएसएस के स्वयंसेवक चला रहे सरकार

cm jairam thakur statement on loan issue in himachal assembly

आरएसएस के लोगों के सीएम कार्यालय मेें हस्तक्षेप होने के आरोप पर बुधवार को सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक ही सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने सदन में कहा कि वे भी आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी रह चुके हैं तो जाहिर है कि वे ही सरकार चला रहे हैं।बजट पर चर्चा के दौरान बुधवार को भाजपा विधायक राकेश जम्वाल बोले कि विपक्ष बार-बार कह रहा है कि हमारी सरकार को आरएसएस चला रहा है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस नहीं चला रहा। हम आरएसएस के स्वयंसेवक हैं। हमारे सीएम की नीति और नीयत साफ है। हम हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट भाषण के दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी टेबल थपथपाकर बजट की तारीफ कर रहे थे।

कांग्रेस के विधायक उनकी हां में हां मिलाते रहे हैं। अगर उन्होंने बजट को सराहा है तो आपको भी इसकी तारीफ करनी चाहिए। इससे पूर्व शिलाई के विधायक हर्षवर्द्धन चौहान ने चर्चा के दौरान कहा था कि सीएम का कार्यालय किसी एक विचारधारा का नहीं होना चाहिए। वहां सबको न्याय मिलना चाहिए। सीएम कार्यालय के बारे में जो संदेश जा रहा है, वह सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed