फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement on congress bharat jodo yatra

CM Jairam Thakur: कुल्लू दशहरा में रघुनाथ की रथयात्रा देखने आ सकते हैं पीएम मोदी

Fri, 16 Sep 2022 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से रथयात्रा देखने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन
cm jairam thakur statement on congress bharat jodo yatra
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान रघुनाथ की रथयात्रा देखने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को ढालपुर में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया जाएगा। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से रथयात्रा देखने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन


ऐसे में पीएम 5 अक्तूबर को दशहरा के शुभारंभ पर कुल्लू आ सकते हैं। इसी दिन बिलासपुर में तैयार एम्स का उद्घाटन करने भी प्रधानमंत्री ने आना है। सुबह के समय पीएम मोदी एम्स का शुभारंभ करने के बाद दोपहर बाद कुल्लू के ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद ले सकते हैं।
विज्ञापन


पांच से 11 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरे के भव्य आयोजन के लिए प्रशासन और देव समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बारे में महेश्वर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा देखने की इच्छा जताई है। ऐसे में इस बार वह दशहरे के शुभारंभ पर कुल्लू आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का भारत जोड़ो और नेताओं का चल रहा पार्टी छोड़ो अभियान : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एक ओर कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, दूसरी ओर नेताओं का कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है। कांग्रेस का वक्त खराब चल रहा है। कहीं विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो है तो कहीं कांग्रेस ने नेता अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल्लू जिले से भाजपा को तीन सीटें मिली थीं।

इस बार चारों जीतेंगे। शुक्रवार को ढालपुर में प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि केंद्र में भाजपा का तंबू पहले से लगा है। अब हिमाचल में अगले 20 सालों तक भाजपा का तंबू लगा रहेगा। कहा कि जो बेरोजगार यात्रा निकाल रहे हैं, वे बताएं कि उन्होंने रोजगार के लिए 50 साल में क्या किया। जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। कहा कि भाजपा का रिवाज बदलेगा का नारा कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है। देश भर में रिवाज बदला है तो हिमाचल में भी बदलेगा। 


प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में हो रहे कार्यक्रमों से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि हिमाचल में आकर गाली-गलौज की राजनीति की जा रही है। हिमाचल की जनता उन्हें सही जवाब देगी। आप मुफ्त के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास में डॉ. वाईएस परमार, राम लाल ठाकुर, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल सहित सभी मुख्यमंत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed