फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement in rally at nagrota bagwan

सीएम जयराम ठाकुर बोले- बिना बजट-स्टाफ नहीं करेंगे घोषणाएं

Wed, 31 Jan 2018 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Wed, 31 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement in rally at nagrota bagwan

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पर साढ़े 46 हजार करोड़ के पूर्व सरकार द्वारा थोपे गए कर्ज के बाबजूद प्रदेश में विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस स्थिति से निपटने को केंद्र सरकार से बात की गई है। कांग्रेस सरकार में जो गड़बड़ियां हुईं, उनकी जांच के बारे में सरकार गंभीरता से सोचेगी। नगरोटा बगवां हलके के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ोह में जनसभा के दौरान यह बात कही। 
विज्ञापन


पूर्व सरकार की एक ही स्थान पर शिलान्यासों और उद्घाटनों की रिवायत को समाप्त कर दिया गया है। सरकार जो भी घोषणा करेगी, उसमें बजट और स्टाफ का पूरा प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश पर चुटकी, बोले - हार की हकीकत स्वीकारें

cm jairam thakur statement in rally at nagrota bagwan

उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज को समाप्त करने और कानून व्यवस्था को सुचारु करना, भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश को आगे ले जाने की अपार संभावनाएं हैं।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कुल्लू, शिमला, कांगड़ा व चंडीगढ़ के मध्य शीघ्र ही सस्ती हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए सरकार से एक माह के कार्यकाल का हिसाब मांगने वाले कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को पहले कांग्रेस मुक्त हिमाचल की हकीकत स्वीकारने को कहा।

कांगड़ा के चार कस्बों में भूमिगत होंगे बिजली तार

cm jairam thakur statement in rally at nagrota bagwan

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां विद्युत उपमंडल कार्यालय परिसर में केंद्र सरकार की 110 करोड़ लागत वाली विद्युत नेटवर्क एवं सुदृढ़ीकरण योजना लांच की। इंटीग्रेटिड पॉवर डेवलपमेंट योजना के नाम से संचालित होने वाली इस योजना से प्रदेशभर के 54 कस्बों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत सोलर पैनल और नए विद्युत ट्रांसफार्मरों की स्थापना के अलावा पहले से स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कस्बों की ओवरहेड तारों को भूमिगत भी किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा में 4 कस्बों नगरोटा बगवां, कांगड़ा, पालमपुर और देहरा को शामिल करके 14 करोड़ 27 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगरोटा बगवां कस्बे में योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 42 लाख रुपये के बजट के तहत 8 किलोवॉट के विभिन्न सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे जबकि

अलग-अलग क्षमता के 3 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। कस्बे में 4276 नए इलेक्ट्रिक मीटर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा 11 केवी की 7.1 किलोमीटर ओवरहेड केबल और एलटी की 18 किलोमीटर ओवरहेड केबल को एबी केबल में बदल कर भूमिगत किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed