फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement during election campaign in udaipur lahaul spiti

सीएम जयराम बोले- मैं राजा नहीं, मजदूर का बेटा हूं, मेहनत से पहुंचा मुकाम तक

Sun, 10 Oct 2021 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Oct 2021 07:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि फौजी सच्चे मन के होते हैं। जो कहते हैं, कर दिखाते हैं। लेकिन कांग्रेस अपने प्रत्याशी के लिए दिवंगत वीरभद्र के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप वोट मांग रही है।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement during election campaign in  udaipur lahaul spiti
उदयपुर में चुनावी जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उपचुनाव के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चंद भी थे। मुख्यमंत्री ने उदयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं राजा नहीं, मजदूर का बेटा हूं। अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा हूं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फौजी सच्चे मन के होते हैं। जो कहते हैं, कर दिखाते हैं। लेकिन कांग्रेस अपने प्रत्याशी के लिए दिवंगत वीरभद्र के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि उदयपुर व केलांग में एक माह पहले की गई घोषणाओं को चुनाव आचार संहिता हटते ही अगली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


अटल टनल लाहौल के लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। अटल टनल से पूर्व कितने लोग बेमौत मारे गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि लाहौल आना-जाना मुश्किल है। अटल के सपने को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुशाल चंद ने कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान के लिए लाहौल-स्पीति के समस्त सैन्य अधिकारियों सहित सैनिकों के नाम गिनाए। उन्होंने कहा कि लाहौल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी जनसभा को संबोधित किया।

गाड़ागुशैणी में कहा- जनता की भावनाओं के साथ खेलना कांग्रेस को पड़ेगा महंगा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता को उस सरकार के साथ चलना चाहिए जो विकास कर सके। हिमाचल में साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा सड़कें बनी हैं, यही विकास है। उन्होंने कहा आज हिमाचल में कांग्रेस के पास भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। सराज विधानसभा के गाड़ागुशैणी में जनसभा में उन्होंने कहा कि देश से तो कांग्रेस साफ हो चुकी है।

आप ब्रिगेडियर कुशाल चंद को जिताकर दिल्ली पहुंचाइए, हिमाचल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की जिम्मेदारी इस सराजी पर छोड़ दीजिए। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मंडी की जनता की भावनाओं से खेलना महंगा पड़ेगा। कुशाल चंद ने कहा कि मैं सैनिक रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे ईमानदारी से निभाया। सेना में रहते हुए मुझे तोलोलिंग में विजय पताका फहराने का मौका मिला और आज भाजपा ने नया दायित्व दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed