{"_id":"5da074198ebc3e939d46b62e","slug":"cm-jairam-thakur-says-misuse-of-government-vehicle-by-transport-minister-wife-will-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री की पत्नी के सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग मामले की होगी जांच : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री की पत्नी के सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग मामले की होगी जांच : जयराम
Sat, 12 Oct 2019 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सुरेंद्र जसवाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जसवाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर की पत्नी के एचआरटीसी के एमडी की सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सारा घटनाक्रम उनके ध्यान में है। वह इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग से रिपोर्ट मांग ली गई है। विभाग के एमडी की गाड़ी मंत्री की पत्नी के पास कैसे थी, इसकी जांच होगी। इस तरह की बातें कतई सहन नहीं करेंगे। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिमला से धर्मशाला जाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह घुमारवीं में कुछ देर रुके। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी। इसके अलावा सीएम से पूछा कि क्या पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को अपने हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से शिमला लाने के पीछे विपक्ष को हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग पर मुद्दाविहीन बनाना तो नहीं है? इस पर सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की बहुत सेवा की है।
विज्ञापन
मानवीय संवेदनाओं और उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कुछ दिन पूर्व भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हेलीकॉप्टर से लाने पर खूब हल्ला किया था, लेकिन हम राजनीति में रहकर भी संवेदनाओं से जुड़े हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि पूर्व सीएम को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से शिमला लाया गया। सीएम ने बताया कि करयालग गांव में हुए भारी भूस्खलन के मामले में सरकार गंभीर है। जल्द ही पीड़ितों को जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी और उनके रहने के लिए स्थायी प्रबंध किया जाएगा।