कुल्लू: सीएम जयराम बोले- बस यह ‘छिकड़ा’ उतरना चाहिए, ताकि हम दशहरा मना पाएं
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहा कि कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है। बस यह छिकड़ा (मास्क) उतरना चाहिए जिससे हम दशहरा भी मना पाएं। जयराम के ऐसा कहते ही पूरे अटल सदन में ठहाके लगना शुरू हो गए। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में रविवार को पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा व समर्पण अभियान के अंतर्गत हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कुल्लू में सीएम जयराम व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।
- फोटो : अमर उजाला