फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Jairam thakur said that do not use the language of taunting, Leader of Opposition

CM Jairam Statement: मुख्यमंत्री जयराम बोले- तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल न करें नेता विपक्ष

Mon, 20 Jun 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jun 2022 08:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए में जोश भरते हुए कहा कि त्रिदेवों के बिना चुनावों में जीत की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रदेश में मिशन रिपीट सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से प्रतिबद्धता और समर्पण भाव से काम करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
cm Jairam thakur said that do not use the language of taunting, Leader of Opposition
त्रिदेव सम्मेलन में सीएम जयराम व केंद्रीय मंत्री व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने त्रिदेव सम्मेलन के दौरान मंच से कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस में निराशा के चलते बौखलाहट में हैं। वह सार्वजनिक मंच पर तू-तड़ाक की भाषा से बात न करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं में एक आदमी तो ऐसा है, जिसे दिमागी दौरा पड़ गया है। विपक्ष की इस भाषा का जवाब भाजपा भी दे सकती है, लेकिन भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और लोक मर्यादाओं के कारण चुप है। उन्होंने चुटकी ली कि कांग्रेस में चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं और चारों अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के नारे लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए में जोश भरते हुए कहा कि त्रिदेवों के बिना चुनावों में जीत की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रदेश में मिशन रिपीट सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से प्रतिबद्धता और समर्पण भाव से काम करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सत्रहवीं लोकसभा चुनी गई है, लेकिन हमीरपुर संसदीय सीट पर भाजपा लगातार पिछले 9 चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने गरीब नहीं, गरीबों को मिटाने का किया काम: अनुराग
 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के समय न केवल देश की जनता को वैक्सीन उपलब्ध करवाई, बल्कि गरीब कल्याण योजना शुरू कर देश के 80 करोड़ लोगों को 28 माह तक मुफ्त में राशन भी दिया। अनुराग ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस हर समय गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही है। कांग्रेस गरीबी तो दूर नहीं कर पाई, लेकिन गरीबों को जरूर हटा दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कई विकासात्मक योजनाओं का विवरण दिया। कहा कि कांग्रेस ने तो हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा तक छीन लिया था, लेकिन मोदी सरकार ने आर्थिक पैकेज के साथ विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया। इस योजना में केंद्र सरकार विकास कार्यों पर 90 फीसदी, जबकि राज्य सरकार महज 10 फीसदी खर्च करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने अपने बूथ पर अग्निपथ योजना के फायदों के बारे में जनता को बताएं, ताकि विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब दिया जा सके। उन्होंने कोविड-19 के डबल डोज में देशभर में अव्वल रहने पर मुख्यमंत्री जयराम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed