फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur said kaushal vikas nigam in himachal soon

सीएम जयराम ठाकुर: हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश में भी होगा कौशल विकास निगम का गठन

Sun, 08 May 2022 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 May 2022 08:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम पर कुछ राज्यों ने बिना सोचे समझे घोषणा तो कर दी है लेकिन अब उनके गले की फांस बनी हुई है। इसलिए वह पूरी तरह से पक्का काम करेंगे।

विज्ञापन
cm jairam thakur said kaushal vikas nigam in himachal soon
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश में आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए हरियाणा की तर्ज पर कौशल विकास निगम का गठन किया जाएगा। इससे आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगी। बद्दी में विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों के वार्षिक अधिवेशन समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर कहा कि मुख्य सचिव को इसे बहाल करने के लिए बीच का रास्ता खोजने को कहा है। कुछ राज्यों ने बिना सोचे समझे इस पर घोषणा तो कर दी है लेकिन अब उनके गले की फांस बनी हुई है। इसलिए वह पूरी तरह से पक्का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए दस वर्ष से अवधि को घटा कर सात साल कर दिया है। तीन साल कम होने से कई कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने जूनियर शब्द हटाने के लिए तकनीकी कर्मचारियों को आश्वासन दिया है। इस बारे में वह पहले अधिकारियों से बात करेंगे और उसके बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ कर्मचारियों को बिजली बोर्ड से हटाने के बाद उनकी वापसी पर सीएम ने कहा कि पहले वह संबंधित अधिकारियों से यह जानेंगे कि इन कर्मचारियों को किस सजा के आधार पर हटाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा और महासचिव पवन राणा ने भी कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस मौक पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, गो सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed