{"_id":"62e4dd36a8a702091f1f05ba","slug":"cm-jairam-thakur-performs-traditional-naati-in-thunag-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Jairam Thakur: सीएम जयराम ने मंच पर लोक कलाकारों के साथ डाली नाटी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Jairam Thakur: सीएम जयराम ने मंच पर लोक कलाकारों के साथ डाली नाटी, वीडियो वायरल
Sat, 30 Jul 2022 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Jul 2022 03:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंच पर लोक कलाकारों के साथ नाटी डाली। सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नाटी डालते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में दौरे पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने मंच पर लोक कलाकारों के साथ नाटी डाली। सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीएम ने थुनाग में ‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम के तहत आयोजित ग्रैंड फनाले में भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुबह नौ बजे जंजैहली में 50 बिस्तर वाले आयुष अस्पताल भवन, गांव मझाखल, जन्हर, बखलवार तथा जड़ोल के लिए निर्मित की जाने वाली ऊठाउ सिंचाई योजना तथा बहाव सिंचाई योजना बुंगरैल चैक की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
इसके बाद ढीमकटारू में कल्ब महेंद्रा होटल का उद्घाटन किया। ढीम में ही पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित जन भागीदारी से सुशासन महा क्विज के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के अधिक्षण अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।