{"_id":"5aa006d14f1c1b462c8bbb8f","slug":"cm-jairam-thakur-on-two-days-tour-to-siraj-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन इस विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे सीएम जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन इस विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे सीएम जयराम ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम जयराम ठाकुर दो दिन तक इस विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे के दौरान दस मार्च को जयराम शिमला से हेलिकाप्टर से 11 बजे के बाद रैनगलु में उतरेंगे। बगस्याड़ में बगस्याड़ टिक्कर सड़क की आधारशिला रखने के बाद बगस्याड़ में ही सिविल अस्पताल की भी आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा वहीं पर हाल ही में स्तोरन्नत किए गए सिविल अस्पताल का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जयराम सड़क मार्ग से थुनाग जाएंगे व वहां आईपीएच के नए डिवीजन का शुभारंभ करेंगे। यहां जयराम ठाकुर सीएम कैंप ऑफिस (विधानसभा क्षेत्र सेल) का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद जन शिकायतें भी सुनेंगे। रात में तांदी में रुकने के बाद 11 मार्च को सीएम जयराम ठाकुर तांदी से सड़क मार्ग द्वारा लंबाथाच जाएंगे और वहां उनका नागरिक अभिनंदन स्वीकार कर दरबार थाच जाएंगे। इसके बाद वहां से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।